नेपाल के बुटवल के विधानसभा में चर्चा के दौरान नेपाली कांग्रेसी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा इतना बढ़ गया कि सत्तारूढ़ दल से असहमति के बाद मुख्य विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने बैठक रोक दी।
नेपाल में बुटवल की जगह दांग को राजधानी बनाने के प्रस्ताव पर हंगामा, विधानसभा में जमकर चलीं कुर्सियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की सुबह नेपाली कांग्रेस ने सरकार से अनुरोध किया था कि वह कुछ दिनों के लिए दांग को प्रदेश नंबर पांच की राजधानी बनाने के प्रस्ताव को स्थगित कर दें और सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ही आगे बढ़ें।
सीपीएन (माओवादी) के प्रस्ताव से असहमत होने के बाद, नेपाली कांग्रेस विधायकों ने नारे लगाते हुए बैठक को रोक दिया। नेपाली कांग्रेस विधायकों ने नारे लगाए।
नेपाली कांग्रेस के नेता वीरेंद्र कनोडिया ने कहा कि तानाशाही शैली में लाया गया प्रस्ताव अमान्य है। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी के औचित्य की पुष्टि की जाए।
बता दें कि प्रदेश पांच में नेकपा के 61, कांग्रेस के 19, जनता समाजवादी पार्टी के छह और राष्ट्रीय जनमोर्चा के एक सदस्य सहित 87 सदस्य हैं। सरकार के प्रस्ताव को पारित करने के लिए 58 वोटों की आवश्यकता है, जिसे सीपीएन (माओवादी) द्वारा व्हिप जारी करने के बाद पूरा होने की उम्मीद है।