फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नेपाल में संसद भंग फैसले के खिलाफ नेताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

Sat, 26 Dec 2020 01:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बढ़नी (सिद्धार्थनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Dec 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Nepal protest against dissolution of parliament
नेपाल में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
नेपाल में संसद विघटन के बाद पीएम ओली सरकार के फैसले के खिलाफ समूचे राष्ट्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसी क्रम में नेपाल के कृष्णानगर में जनता समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का पुतला फूंका गया।
Nepal protest against dissolution of parliament
नेपाल में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि नेपाल के विभिन्न राजनीतिक दल सरकार के विरुद्ध नेपाल के अनेकों हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सीमा पर स्थित कस्बा कृष्णानगर में जनता समाजवादी पार्टी ने कृष्णानगर के गोलघर पर राष्ट्रपति व पीएम का पुतला दहन कर विरोध जाताया।
Nepal protest against dissolution of parliament
नेपाल में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
जसपा के प्रदेश प्रवक्ता अकरम पठान ने कहा की ओली सरकार का संसद विघटन का निर्णय पूरी तरीके से अलोकतांत्रिक और नेपाल की संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है। इस तरीके से मध्यावधि चुनाव से आम जनता पर अनावश्यक खर्च का बोझ बढ़ेगा जिससे जनता सहित देश को भारी आर्थिक नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nepal protest against dissolution of parliament
नेपाल में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि संसद विघटन की जरूरत नहीं थी। अभी दो साल का कार्यकाल बचा हुआ है। समय पर चुनाव किया जाना चाहिए, कुर्सी के लिए ऐसा हुआ है। प्रधानमंत्री को जनता के हित का ख्याल रखना चाहिए था।

 
विज्ञापन
Nepal protest against dissolution of parliament
नेपाल में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
प्रदर्शन के दौरान नेपाल पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। इस दौरान बृजेश गुप्ता, सलमान इदरीसी, महेश काका, अकील आदि मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed