{"_id":"5f719bf88ebc3e9b78182373","slug":"mp-ravi-kishan-said-will-shoot-crime-stop-and-gorakhpur-will-be-hub-for-shooting-of-bhojpuri-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग का हब बनेगा गोरखपुर, यहां होगी 'क्राइम स्टॉप' की शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग का हब बनेगा गोरखपुर, यहां होगी 'क्राइम स्टॉप' की शूटिंग
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांसद बोले- गोरखपुर व आसपास के 1200 कलाकारों को मिलेगा काम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेब सीरीज 'क्राइम स्टॉप' की शूटिंग गोरखपुर में होगी। 60 एपिसोड की शूटिंग का खाका तैयार कर लिया गया है। शूटिंग अक्तूबर से शुरू होगी। मुख्य भूमिका में गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद व मशहूर फिल्म अभिनेता रवि किशन होंगे। वेब सीरीज के जरिए कलाकारों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
2 of 5
रामगढ़ताल के पास सांसद रवि किशन के साथ सेल्फी लेते युवा।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने के साथ ही रवि किशन ने फिल्मों की शूटिंग का वादा किया था। अब इसे धरातल पर उतारने की कोशिश में लगे हैं। इसी कड़ी में वेब सीरीज 'क्राइम स्टॉप' की शूटिंग का फैसला किया है। 500 एपिसोड वाली वेब सीरीज की शुरूआती शूटिंग शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में होगी।
3 of 5
सांसद रवि किशन।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
वेब सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में सांसद रवि किशन ने अमर उजाला संवाददाता से विशेष बातचीत भी की। सांसद ने कहा कि वेब सीरीज के जरिए अपराधों से बचने की सीख दी जाएगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। स्थानीय कलाकारों को पहले प्रशिक्षित किया जाएगा, फिर काम दिया जाएगा। गोरखपुर व आसपास के जिलों में ही करीब 1200 कलाकार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला।
सांसद ने कहा कि गोरखपुर का तेजी से विकास हुआ है। रामगढ़ताल की खूबसूरती ने मरीज ड्राइव को पीछे छोड़ दिया है। गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर, एम्स, खाद कारखाना, रेलवे स्टेशन, चिड़ियाघर व बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में भी फिल्मों की शूटिंग हो सकती है।
भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग का हब बनेगा गोरखपुर
शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद ने बताया कि एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग चल रही है। सहारा इस्टेट क्लब व रामगढ़ताल के आसपास शूटिंग हुई है। जल्द ही मशहूर भोजपुरी अभिनेता दिनेश यादव निरहुआ, अभिनेत्री अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे भी शूटिंग के लिए गोरखपुर आएंगी। गोरखपुर भोजपुरी कलाकारों की पहली पसंद बनकर उभरा है। इसी महीने एक और भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।