{"_id":"5ef09acb8ebc3e42ba563580","slug":"madhesi-leaders-demonstrated-against-citizenship-amendment-bill-in-indo-nepal-border","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ मधेशियों ने किया प्रदर्शन, नेपाली प्रधानमंत्री का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ मधेशियों ने किया प्रदर्शन, नेपाली प्रधानमंत्री का फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Jun 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
indo-nepal border
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेपाल में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ मधेशियों ने रूपनदेही में प्रदर्शन किया। रूपनदेही जिले के धकधई में नेपाली कांग्रेस और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के संयुक्त कार्यक्रम में नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं और मधेशी नेताओं ने ओली सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री का पुतला जलाया और नागरिकता संशोधन बिल की प्रतियां जलाते हुए प्रदर्शन किया।
2 of 5
indo-nepal border
- फोटो : अमर उजाला।
रविवार की रात से रूपनदेही जिले में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ नेपाली कांग्रेस और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी का संयुक्त रूप से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार को सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय जिला सदस्य रूपनदेही सब्बीर अली पठान ने कहा कि नागरिकता विधेयक के खिलाफ ओली सरकार का निर्णय असहनीय, अमानवीय और निदंनीय है।
3 of 5
indo-nepal border
- फोटो : अमर उजाला।
सब्बीर अली ने कहा कि हमारे पूर्वजों का भारत से धार्मिक संस्कृति संबंध रहा है। उन्होंने भगवान राम का उदाहरण देकर बताया कि हम मधेशियों का भारत से सतयुग से संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा विधेयक लाई है। जिसमें लग रहा है कि भारतीय बहू, बेटियों ने कोई अपराध किया हो। जो हम सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
indo-nepal border
- फोटो : अमर उजाला।
राष्ट्रीय जनता पार्टी के रूपनदेही जिले के अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि सरकार भारतीय मूल के मधेशी समुदाय के साथ काफी भेदभाव कर रही है। एक बार फिर नेपाल सरकार ने नागरिकता संशोधन बिल को भारी विरोध के बाद नेपाली संसद में पारित करने के करीब है, जो पिछले साल सितंबर महीने में मधेशी नेताओं के विरोध के बाद अधूरा रह गया था।
विज्ञापन
5 of 5
indo-nepal border
- फोटो : अमर उजाला।
अजय वर्मा ने बताया कि नेपाल सरकार ने नेपाल में भारतीय बहूओं के नागरिकता पर रोक लगाते हुए उसे सात साल बाद नेपाल की नागरिकता देने का फैसला किया है। इसके पूर्व ऐसा नहीं था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।