फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lakshmana was struck by a powerful weapon; Hanuman saved his life by bringing the Sanjeevani herb.

Gorakhpur News: लक्ष्मण को लगी शक्ति, संजीवनी लाकर हनुमान ने बचाए प्राण

Sun, 25 Oct 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 25 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Lakshmana was struck by a powerful weapon; Hanuman saved his life by bringing the Sanjeevani herb.
गोरखपुर। धर्मशाला बाजार की रामलीला में शनिवार को लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ वध और कुंभकरण वध का मंचन किया गया। लंका पर आक्रमण के दौरान लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच भीषण युद्ध हुआ। इस दौरान मेघनाथ ने लक्ष्मण पर शक्ति का प्रहार किया, जिससे वह मूर्छित हो गए। अनुज लक्ष्मण को मूर्छित देख राम दुखी हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद हनुमान वैद्य सुषेन के कहने पर संजीवनी बूटी लाने निकल पड़े। समय पर संजीवनी बूटी लाकर उन्होंने लक्ष्मण के प्राण बचाए। लक्ष्मण के स्वस्थ होने के बाद मेघनाथ से फिर युद्ध हुआ, जिसमें उसका वध कर दिया गया। इसके बाद कुंभकरण के वध का भी मंचन हुआ।
विज्ञापन

महानंद गिरी के नेतृत्व में आदर्श राम मंडली अयोध्या धाम के कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को भावुक कर दिया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी शिवशंकर दूबे, सत्यनारायण गुप्ता, शशांक शेखर त्रिपाठी, दुर्गेश कोरी, रवि प्रकाश मिश्र, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के मीडिया प्रभारी राजन चौरसिया ने बताया कि रविवार को रात नौ बजे रामलीला मैदान में रावण वध का मंचन और रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed