फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather update: झमाझम बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, घरों में घुसा पानी, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Mon, 22 Jun 2020 06:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Jun 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Weather report today gorakhpur weather change after heavy rain latest photos
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रविवार रात 4 घंटे में करीब 70 मिली मीटर बारिश की वजह से शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया। कई इलाकों में तो लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। इसकी वजह से लोगों को काफी मुसीबतें झेलनी पड़ी। वहीं नगर निगम की टीम विभिन्न इलाकों में पंपसेट लगाकर जलभराव को दूर करने में लगी रही।
Weather report today gorakhpur weather change after heavy rain latest photos
गोरखपुर जिला अस्पताल में बारिश के बाद जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।

इस बार ना सिर्फ मानसून अपने निर्धारित समय से 2 दिन पहले आ गया बल्कि लगातार इसकी सक्रियता बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 2 दिन तो हल्की बारिश होगी लेकिन 25 और 26 जून को फिर से झमाझम बारिश की संभावना है।

Weather report today gorakhpur weather change after heavy rain latest photos
जीडीए कार्यालय के सामने बारिश के बाद भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला।

बता दें चक्रवाती हवाओं की सक्रियता की वजह से रविवार की बजाए शनिवार की रात ही बारिश हो गई। इसके बाद रविवार को सुबह से आकाश साफ हो गया। इसकी वजह से गोरखपुर में सूर्यग्रहण भी साफ साफ देखा जा सका। हालांकि बीच-बीच में बादल आते जाते रहे और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। देर रात से झमाझम बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather report today gorakhpur weather change after heavy rain latest photos
धर्मशाला रोड पर भरा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला।

मौसम विशेषज्ञों ने रविवार को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन गोरखपुर के ऊपर करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर एक सिस्टम बना होने के साथ शनिवार रात से ही चक्रवाती हवाओं की सक्रियता बढ़ने की वजह से शनिवार रात से बारिश शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
Weather report today gorakhpur weather change after heavy rain latest photos
घरों में भरा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला।

रविवार की सुबह तक करीब 21 मिलीमीटर बारिश हो गई। इसके बाद आकाश कुछ हद तक साफ हो गया। फिर देर रात तेज बारिश शुरू हो गई। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अब अगले दो तीन दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। 25 और 26 जून को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed