फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The DM inspected eight polling booths in the city assembly constituency.

Gorakhpur News: डीएम ने शहर विधानसभा के आठ बूथों का किया निरीक्षण

Sun, 25 Oct 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
The DM inspected eight polling booths in the city assembly constituency.
गोरखपुर। मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शनिवार को डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने शहर विधानसभा क्षेत्र के आठ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर मौजूद बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। फार्म-6, 7 और 8 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने और विवरण में संशोधन की प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि फार्म-6 के माध्यम से पात्र नए मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। फार्म-7 का इस्तेमाल नियमानुसार मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए आवेदन करने में किया जाता है, जबकि फार्म-8 के जरिए मतदाता सूची में दर्ज विवरण में सुधार, निवास परिवर्तन सहित निर्धारित अन्य संशोधनों के लिए आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि इन सभी फार्मों के संबंध में मतदाताओं को सही जानकारी दी जाए और प्राप्त आवेदनों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed