फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धूमधाम से भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन, तस्वीरों में देखें महिलाओं ने कैसे खेला सिंदूर

Mon, 26 Oct 2020 06:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Oct 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Maa durga visarjan rituals 2020 in Gorakhpur   latest image
मां दुर्गा विसर्जन। - फोटो : अमर उजाला।

बंगाली समुदाय द्वारा शहर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के समक्ष सोमवार को महिलाओं ने सिंदूर खेल माता से सुहाग की लंबी उम्र मांगी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

Maa durga visarjan rituals 2020 in Gorakhpur   latest image
मां दुर्गा विसर्जन। - फोटो : अमर उजाला।

दुर्गाबाड़ी परिसर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा पर बंगाली समाज की महिलाएं पहुंची और माता को सिंदूर लगा कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया। इसी क्रम में एनई रेलवे बालक इंटर कॉलेज में भी सिंदूर खेला की परंपरा का निर्वहन किया गया।

Maa durga visarjan rituals 2020 in Gorakhpur   latest image
मां दुर्गा विसर्जन। - फोटो : अमर उजाला।

बंगाली समिति के सचिव अभिषेक चटर्जी ने बताया कि बंगाल परंपरा में दशमी के दिन दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन से पहले महिलाएं सिंदूर खेलती हैं। मान्यता है कि दुर्गा पूजा के समय मां दुर्गा 10 दिन के लिए अपने मायके आती हैं ऐसे में लोग जगह-जगह पंडाल लगाकर माता की पूजा-अर्चना कर उनकी सेवा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maa durga visarjan rituals 2020 in Gorakhpur   latest image
मां दुर्गा विसर्जन। - फोटो : अमर उजाला।

बताया कि दसवें दिन उन्हें महिलाएं सिंदूर लगाकर ससुराल के लिए विदा करती हैं। इस दिन शादीशुदा महिलाओं के सिंदूर खेलने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि इससे उनके सुहाग की आयु लंबी होती है। इस परंपरा के निर्वहन के लिए मां दुर्गा को विसर्जन के पहले उन्हें पूरी तरह से सजाया जाता है उनकी गोद भरी जाती है और सिंदूर लगाया जाता है। उसके बाद भक्त उन्हें विसर्जन के लिए ले जाते हैं।

 

विज्ञापन
Maa durga visarjan rituals 2020 in Gorakhpur   latest image
मां दुर्गा विसर्जन। - फोटो : अमर उजाला।
लोगों ने धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमा को नदी में विसर्जित किया। इस दौरान लोगों ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया। माता के जुलूस में कम से कम लोग शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह अबीर-गुलाल उड़ाते व डीजे की धुन व देवी गीतों के बीच थिरकते श्रद्धालु लगातार आगे बढ़ते रहे। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नदी के किनारे बनाए गए विशेष गड्ढों में किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed