{"_id":"5f0974ba7f80da7b1c55a2a2","slug":"lockdown-update-news-all-markets-will-closed-today-and-tomorrow-during-lockdown-again-in-gorakhpur-due-to-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में फिर दिखा पहले फेज के लॉकडाउन जैसा नजारा, बाजारों में पसरा सन्नाटा, तस्वीरों में देखें शहर का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में फिर दिखा पहले फेज के लॉकडाउन जैसा नजारा, बाजारों में पसरा सन्नाटा, तस्वीरों में देखें शहर का हाल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Jul 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीब दो महीने बाद शनिवार को गोरखपुर शहर में फिर पहले फेज के लॉकडाउन जैसा नजारा दिखा। सड़कों- चौराहों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। जगह-जगह पुलिस बैरिकेडिंग कर निगरानी करती रही। हर आने जाने वालों के आईकार्ड जांचे गए।
2 of 5
gorakhpur lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
लॉकडाउन के दौरान दवा की दुकानें और अस्पताल समेत जरूरी सेवाएं ही संचालित हुईं। महेवा गल्ला मंडी से सुबह प्रशासन की निगरानी में सब्जी और फल के ठेले अलग- अलग मोहल्लों में रवाना किए गए।
3 of 5
gorakhpur lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
डीएम के विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता समेत प्रशासन व पुलिस के अफसर दिन भर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। शहर में नगर निगम और गांवों में जिला पंचायतीराज विभाग ने विशेष अभियान के तहत कई जगहों पर सफाई और सैनिटाइजेशन कराया। इसके लिए सफाईकर्मियों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gorakhpur lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
गैस एजेंसीयों से होम डिलीवरी के माध्यम से रसोई गैस का वितरण कराया गया। वहीं शहर में बेवजह घूमते मिले कुछ लोगों पर पुलिस ने सख्ती भी की। डीएम ने सभी से अपील की कि बिना इमरजेंसी के कोई घरों से न निकले। सोमवार की सुबह 5 बजे तक पूरी तरह सख्ती रहेगी। कड़ाई से लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
Gorakhpur Railway station
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि प्रशासन और पुलिस की तरफ से शुक्रवार की शाम सात बजे ही सभी को अपने घर लौट जाने का अल्टीमेटम दिया जाने लगा। रात 10 बजे तक तो पूरे शहर में सन्नाटा पसर गया। सिर्फ एंबुलेंस, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की ही गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती नजर आई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।