फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kharmas 2020: जानिए क्या है खरमास और क्यों नहीं होते इस माह में मांगलिक कार्य

Sun, 13 Dec 2020 04:54 PM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 13 Dec 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Kharmas December 2020 date muhurat katha Know what Kharmas no work in month
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
खरमास की शुरुआत 15 दिसंबर से हो रही है। खरमास का समापन 14 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ होगी। इस बीच एक माह तक किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं होंगे। राजधानी पंचांग के अनुसार सूर्य 15 दिसंबर, दिन मंगलवार को रात्रि मे 9 बजकर 32 मिनट पर धनु राशि मे प्रवेश कर रहे हैं और यह 14 जनवरी तक इसी राशि पर स्थित रहेंगे।
Kharmas December 2020 date muhurat katha Know what Kharmas no work in month
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला
क्या है खरमास
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार सूर्य जब धुन राशि में पहुंचता है तो धनु की संक्रांति लगती है। इसी दिन से खरमास प्रारंभ हो जाता है और मकर की संक्रांति लगते ही खरमास समाप्त हो जाता है। यह लगभग एक माह का होता है। इसमें कोई भी शुभ कार्य न करें। खरमास को प्रारंभ हुए जब पंद्रह दिन व्यतीत हो जाए तब एक दिन तेल के पकौड़े बनाकर चील और कौवों को खिला दें। इस मास में भगवत् पूजन का विशेष महत्व है। अनेकों मंदिरों मे धनुर्मास का उत्सव मनाया जाता है। इस महीने में दही-भात और दूध से निर्मित पकवान (खीर आदि) के भोग का विशेष महत्व है। निष्काम भाव से धर्मशास्त्र के पुस्तक का वाचन, स्तोत्र पाठ आदि धार्मिक क्रियाओं को सम्पन्न करने की अनुज्ञा है। केवल फल को दृष्टि में रखकर किए जाने वाले धार्मिक अनुष्ठान न किए जाएं।
Kharmas December 2020 date muhurat katha Know what Kharmas no work in month
ज्योतिष पं. शरद चंद्र मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
इस लिए नहीं होते मांगलिक कार्य
पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार वर्ष में सूर्य की 12 संक्रांतियां होती है। इन बारह राशियों पर सूर्य की स्थिति रहती है। प्रत्येक एक मास तक एक राशि पर रहने के बाद सूर्य दूसरे राशि में प्रवेश करता है। इसमे दो संक्रांतियों पर सूर्य बृहस्पति की राशि पर रहता है। ये है धनु और मीन राशियां। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य की स्थिति बृहस्पति की राशि पर होती है तो बृहस्पति का तेज समाप्त हो जाता है। मांगलिक कार्यों के लिए तीन ग्रहों के बल की आवश्यकता है। ये हैं सूर्य, चंद्रमा और बृहस्पति। इनमें किसी भी ग्रह के बल में न्यूनता होने से मांगलिक कार्य अवरूद्ध हो जाते हैं। खरमास के महीने में बृहस्पति के बलहीन होने से समस्त शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इसी प्रकार जब महीने मे सूर्य चंद्रमा के अत्यन्त सन्निकट आ जाता है तो उस समय भी शुभ मुहूर्त का अभाव रहता है। यह स्थिति प्रत्येक महीने मे अमावस्या के आसपास देखा जाता है। इसे मासान्त दोष की संज्ञा से विभूषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kharmas December 2020 date muhurat katha Know what Kharmas no work in month
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
खरमास में न करें ये कार्य
पंडित अरविंद गिरि के अनुसार वधू प्रवेश, वरवरण, कन्यावरण, बरच्छा, विवाह से संबंधित समस्त कार्य, मुंडन, यज्ञोपवीत, दीक्षाग्रहण, गृहप्रवेश, गृहारंभ, कर्णवेध, प्रथम बार तीर्थ पर गमन, देव स्थापन, देवालय का आरंभ, मूर्ति स्थापन, किसी विशिष्ट यज्ञ का आरंभ, कामना परक कर्म का आरंभ, व्रतारंभ, व्रत का उद्यापन आदि कार्य खरमास मे नहीं किए जाते हैं।
विज्ञापन
Kharmas December 2020 date muhurat katha Know what Kharmas no work in month
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
खरमास में भगवान सूर्य एवं श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना
पंडित अवधेश मिश्रा के अनुसार खरमास मे सूर्य की गति मंद पड़ने लगती है। इसलिए इस मास मे सूर्यदेव और श्रीकृष्ण की उपासना से विशेष लाभ प्राप्त होता है। खरमास मे पवित्र नदियों मे स्नान से कई रोगों से मुक्ति मिलती है। इस मास मे पड़ने वाली एकादशी व्रत करने से सभी प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसके अतिरिक्त नवमी तिथि को कन्याओं को भोजन कराकर उपहार देने से भी बाधाएं दूर होती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed