फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेईई मेन: गोरखपुर के मेधावियों ने लहराया परचम, कई होनहारों ने 99 परसेंटाइल से ज्यादा हासिल कर साबित की श्रेष्ठता

Sun, 08 Aug 2021 02:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 08 Aug 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
JEE Main result 2021 meritorious students of Gorakhpur scored more 99 percentile in JEE Main
जेईई मेन में शहर के मेधावियों ने किया कमाल। - फोटो : अमर उजाला
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से आयोजित जेईई मेन में गोरखपुर शहर के होनहारों ने एक बार फिर जलवा बिखेरा है। 20 से ज्यादा छात्रों ने 99 परसेंटाइल से ज्यादा हासिल कर मान बढ़ाया है। एबीसी क्लासेज के मिथिलेश गुप्ता ने 99.85 परसेंटाइल हासिल कर श्रेष्ठता साबित की है।


एबीसी के छात्रों ने लहराया पचरम
एबीसी क्लासेज के आठ छात्रों ने 99 परसेंटाइल से अधिक हासिल किया है। डायरेक्टर नवनीत सिंह और सौरभ अग्रवाल ने बताया कि मिथिलेश गुप्ता ने 99.85, चेतन ने 99.82, दिव्यांश ने 99.62, आदर्श ने 99.54, सौरभ ने 99.52, प्रांकुल ने 99.40, प्रखर ने 99.26, चित्रांश ने 99.26, आयुष्मान ने 99.10 परसेंटाइल हासिल किया है। संस्था के कुल 237 छात्रों का चयन हुआ है। इससे पहले फरवरी में आए नतीजों में विवेक गुप्ता (99.91 परसेंटाइल) ने श्रेष्ठता साबित की थी।
JEE Main result 2021 meritorious students of Gorakhpur scored more 99 percentile in JEE Main
कैटलिस्ट के छात्रों ने पाई सफलता। - फोटो : अमर उजाला।
कैटलिस्ट के छात्रों का अच्छा प्रदर्शन
जेईई मेन में कैटलिस्ट के कई होनहारों ने सफलता पाई है। उत्सव उपाध्याय ने 99.16, श्वेता पांडेय ने 96.5, शुभकामना पांडेय ने 96.3, बलजीत प्रजापति ने 95.0, आयुश त्रिपाठी ने 94.0 परसेंटाइल प्राप्त किया। इसके अलावा संस्थान के 55 छात्रों ने 90 परसेंटाइल तक स्कोर किया है। सभी सफल छात्रों को संस्थान के शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी है। छात्रों ने सफलता का श्रेय शिक्षक रजनीश, महेंद्र, विनय तथा कैटलिस्ट के उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति, स्टडी मटेरियल एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। 
JEE Main result 2021 meritorious students of Gorakhpur scored more 99 percentile in JEE Main
परिजनों के साथ मिथिलेश गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।
किसान के बेटे ने किया कमाल
जेईई मेन में किसान के बेटे मिथिलेश गुप्ता ने 99.85 परसेंटाइल हासिल कर कमाल किए हैं। पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर के मिथिलेश कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेंगे। वह अच्छी नौकरी हासिल कर माता-पिता की जिम्मेदारी को अपने कंधे पर लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
JEE Main result 2021 meritorious students of Gorakhpur scored more 99 percentile in JEE Main
मिथिलेश गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।
बरगही, भटहट के योगेश गुप्ता के बेटे मिथिलेश ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि हम लोगों के पास छोटा सा खेत है। परिवार का खर्च चलाने के लिए पापा को दूसरे राज्य जाकर काम करना पड़ता है। पापा बहुत दुश्वारियां झेलकर हम लोगों को पढ़ा रहे हैं। उनका सपना है कि मैं इंजीनियर बनूं, बस उसी सपने को पूरा करने में लगा हूं। जेईई मेन का परिणाम देखकर बहुत खुश हूं।
विज्ञापन
JEE Main result 2021 meritorious students of Gorakhpur scored more 99 percentile in JEE Main
मां के साथ मिथिलेश गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।
मिथिलेश ने बताया कि उनकी माता सुनीता गृहिणी हैं। दो बहनें ऊषा व सर्विष्टा बड़ी हैं और छोटे भाई विमलेश व सचिन कक्षा 11 वीं के छात्र हैं। यूपी बोर्ड से पढ़ाई करने वाले मिथिलेश ने 2018 में हाईस्कूल में 92 प्रतिशत और 12वीं में 78 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed