{"_id":"610f96248ebc3ef41c0dad92","slug":"five-people-including-mother-two-children-died-in-road-accident-at-mau","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: ताजिया चढ़ाने के लिए कार में सवार होकर आ रहा था पूरा परिवार, हादसे ने ले ली मां व दो बच्चों सहित पांच लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: ताजिया चढ़ाने के लिए कार में सवार होकर आ रहा था पूरा परिवार, हादसे ने ले ली मां व दो बच्चों सहित पांच लोगों की जान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:08 PM IST
सार
चौरीचौरा के ग्राम फुलवरिया के रहने वाला था परिवार। ताजिया रखने के लिए आ रहे थे गांव।
विज्ञापन
1 of 5
सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास शनिवार देर रात सड़क किनारे बने गड्ढे में फंसकर एक कार पानी से भरी खाई में पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया। हर किसी के जुबान पर सिर्फ एक ही बात थी कि भगवान ऐसा दिन किसी को न दिखाए।
मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की आधी रात अनियंत्रित होकर कार बेलौली सोनबरसा के समीप पानी भरे खाई में पलट गई। दर्दनाक हादसे में कार में सवार एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में ग्राम फुलवरिया निवासी ममता (35) पत्नी महेश कुमार, मयंक (06) पुत्र महेश कुमार, तान्या (13) पुत्री महेश कुमार, माही (04) पुत्री दिनेश कुमार, सौम्या (06) पुत्र दिनेश शामिल हैं। महेश मोदनवाल पुत्र पतरू, दीपिका (36) पत्नी दिनेश गंभीर रूप से घायल हैं।
2 of 5
क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के अनुसार, हादसा चालक महेश को झपकी आने के कारण हुआ। गोरखपुर आते समय सोनबरसा के पास कार सड़क किनारे बने गड्ढे में फंसकर पानी भरी खाई में पलट गई। कार सवारों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना दोहरीघाट एसओ मनोज सिंह को दी। एसओ से सूचना मिलते ही एसपी सुशील कुमार घुले भी मौके पर पहुंचे। खाई के पानी में पलटी कार से लोगों को बाहर निकाला गया।
3 of 5
मृतकों की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट लाया गया जहां डॉक्टरों ने ममता, तानिया, दिव्यांश और मयंक तथा माही को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल महेश तथा उसकी बहु दीपिका को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एडीएम के हरि सिंह रविवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हादसे की खबर से गांव में मातम।
- फोटो : अमर उजाला।
ग्रामीणों के मुताबिक, दिनेश पुत्र पतरू आर्मी में कार्यरत हैं। इनका बड़ा भाई महेश कोइलरी में नौकरी करता था। सभी लोग छत्तीसगढ़ के जिला कोरिया के डोमनहील में रहते थे। गांव के लोगों ने बताया कि मुहर्रम में गांव में ताजिया रखने आ रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
मृतकों की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
ग्रामीणों ने बताया कि महेश हर साल परिवार के साथ गांव मे आकर मोहर्रम में ताजिया रखता था। हृदय विदारक घटना से गांव में मातम पसरा है। लोग काफी दुखी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।