{"_id":"6b08a6f58bcf25d35907be93","slug":"three-day-annual-sports-competition-at-ne-railway-school-begins-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1530678-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एनई रेलवे स्कूल की तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एनई रेलवे स्कूल की तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
गोरखपुर। जटेपुर रेलवे कॉलोनी स्थित एनई रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। सहायक नगर इंजीनियर उत्तरी सुरेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों को मशाल सौंपकर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई।
सुरेंद्र कुमार ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की सीख दी। प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर बालक वर्ग की सेब दौड़ में कार्तिक कुमार शर्मा ने प्रथम, सारांश वर्मा ने द्वितीय और कृष्णा पासवान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, जूनियर बालिका वर्ग में कोमल कुमारी प्रथम, रोशनी श्रीवास्तव द्वितीय और आराध्या चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं। सुरेंद्र कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य डॉ. बीरजी श्रीवास्तव ने आभार जताया।
इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. बीरजी श्रीवास्तव, एनई रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य एसएस रावत, शिक्षक-कर्मचारी, विद्यार्थी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।