फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्यमंत्री योगी बोले-कुछ लोग पाकिस्तान की भाषा बोल माहौल खराब करने पर तुले

Fri, 31 Jan 2020 10:30 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 31 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
in gorakhpur visit chief minister yogi adityanath says some people tall pakistani language
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amarujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देश में कुछ लोग पाकिस्तान की भाषा बोल कर माहौल खराब कर रहे हैं। इस लिए देश के हर जागरूक नागरिक का दायित्व बनता है कि जो भ्रम की स्थिति है उसे दूर करें तथा बताएं कि देश के साथ कुछ लोग धोखा कर रहे हैं। ऐसे लोग जगह -जगह बैठकर माहौल खराब कर रहे हैं। वे लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान की भाषा बोल कर देश को कमजोर करना चाह रहे हैं पर वे अपने मकसद में सफल नहीं हो पाएंगे।
in gorakhpur visit chief minister yogi adityanath says some people tall pakistani language
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amarujala
मुख्यमंत्री गुरु गोरखनाथ नर्सिंग कालेज के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 1947 में देश का विभाजन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हो गया था। तब गांधी जी ने कहा कि देश के विभाजन के बाद जो भी लोग पाकिस्तान में रह गए हैं उनमें से जो भी हिंदू, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी यहां आना चाहता हैं, उनके लिए भारत के दरवाजे खुले रहेंगे।
in gorakhpur visit chief minister yogi adityanath says some people tall pakistani language
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amarujala
देश गांधी जी की 150 वी वर्ष गांठ मना रहा है। हमें उनकी बातों को अंगीकार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नेहरू-लियाकत पैक्ट में भी इस बात का उल्लेख किया गया था कि अल्पसंख्यकों के संरक्षण की जिम्मेदारी दोनों देशों की सरकारों की होगी। किसी देश का अल्पसंख्यक किसी देश में आ सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
in gorakhpur visit chief minister yogi adityanath says some people tall pakistani language
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मंचासीन अन्य। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारे देश में अल्पसंख्यकों के साथ कोई भेदभाव नहीं होता है। यहां राष्ट्रपति व सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जैसे अन्य उच्च पद पर अल्पसंख्यक समुदाय का कोई भी व्यक्ति योग्यता के आधार पर हो सकता है, जबकि पाकिस्तान में ऐसा नहीं हो सकता है। यह पाकिस्तान की वास्तविकता है। इसे उन लोगों को समझने की जरूरत है, जो पाक की भाषा बोल रहे हैं। उनकी मंशा कभी पूरी नहीं होने पाएगी।
विज्ञापन
in gorakhpur visit chief minister yogi adityanath says some people tall pakistani language
कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
सीएए का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिया गेट पर कुछ लोग धरना दे रहे थे। जब एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि सीएए क्या है जानते हैं, तब उन लोगों ने कहा नहीं। रिपोर्ट ने पूछा तब क्यों विरोध कर रहे हैं। उन लोगों ने कहा कि हमें विरोध करना है हम विरोध कर  रहे हैं। ऐसी सोच वालों का क्या इलाज है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed