फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहीन बाग में नागरिकता कानून के विरोधी दिल्ली चुनाव के बाद नहीं दिखेंगे: स्वामी यतींद्रानंद

Fri, 31 Jan 2020 10:30 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 31 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Juna Arena Mahamandaleshwar Swami Yatindranand Giri press confrence at gorakhpur
निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखपुर आए थे जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर - फोटो : amarujala
नागरिकता संशोधन कानून का जो लोग विरोध कर रहे हैं, उनमें कुछ लोग आवंछित तरीके से भारत में घुसे हैं। ऐसे लोगों की खोज करके उन्हें देश से बाहर भेजा जाना चाहिए। देश के अंदर बड़ी संख्या में पड़ोसी देशों से घुसपैठ है, इसे कोई नकार नहीं सकता। यह बातें जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने विजय चौक स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखपुर आए थे।
Trending Videos
Juna Arena Mahamandaleshwar Swami Yatindranand Giri press confrence at gorakhpur
महामंडलेश्वर योगी यतींद्रानंद गिरि - फोटो : file
स्वामी गिरी ने कहा कि दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लोग दिल्ली चुनाव के बाद दिखाई देने वाले नहीं है। इस पूरे आंदोलन के पीछे राजनैतिक साजिश है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की शह पर ये प्रदर्शन हो रहा है। नागरिकता कानून पर जिन्हें तकलीफ हो रही है, वह बताएं उन्हें परेशानी क्या है। जिसने यहां जन्म लिया है उनसे उनकी नागरिकता कोई नहीं छीन सकता है।
Juna Arena Mahamandaleshwar Swami Yatindranand Giri press confrence at gorakhpur
महामंडलेश्वर योगी यतींद्रानंद गिरि - फोटो : file
एनआरसी पर सरकार में दो राय होने के सवाल पर महामंडलेश्वर ने कहा कि एनआरसी देश में जरूर लागू होगी, इसमें कहीं कोई दो राय नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद जो नींव पड़नी चाहिए थी वह अब पड़ी है। पहली बार देश के विकास और देश के भविष्य की नींव डाली जा रही है।

राम मंदिर के मॉडल पर हो रहे बदलाव के सवाल पर महामंडलेश्वर ने कहा कि राम मंदिर को लेकर नारा दिया गया था कि राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। इस बार प्रयागराज के माघ मेले में सभी संतों ने एक स्वर में मिलकर नारा दिया है कि राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Juna Arena Mahamandaleshwar Swami Yatindranand Giri press confrence at gorakhpur
महामंडलेश्वर योगी यतींद्रानंद गिरि - फोटो : file
स्वामी ने कहा कि जिस राम मंदिर के मॉडल को लेकर हम पूरे देश में घूमे हैं मंदिर का मॉडल वही होगा। मंदिर के ट्रस्ट पर उन्होंने कहा कि ट्रस्ट में सिर्फ राम भक्त और राष्ट्र भक्त ही शामिल होने चाहिए।

जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित कानून लाने का समर्थन करते हुए महामंडलेश्वर ने कहा कि जिस हिसाब से देश की जनसंख्या बढ़ रही है वह चिंता का विषय है इसपर नियंत्रण जरूरी है इसके लिए जल्द कानून लाने की आवश्यकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed