{"_id":"5e085cd08ebc3e87e4330ef5","slug":"heavy-cold-record-break-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखिए गोरखपुर में कहर बरपा रही ठंड, 57 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखिए गोरखपुर में कहर बरपा रही ठंड, 57 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
Sun, 29 Dec 2019 04:03 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 29 Dec 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
ठंड में कुछ इस तरह जाती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड का सितम रविवार को भी जारी है। दोपहर में थोड़ी धूप निकली है लेकिन गलन अभी बनी हुई है। पारा लुढ़कने का क्रम लगातार बना है। शनिवार को दिन में पारे ने लुढ़ककर पिछले 57 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। दिन का अधिकतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। इससे कम तापमान 24 दिसंबर 1961 को 10 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी दो से तीन दिन इस तरह की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
ठंड में कुछ ऐसे दिखा सड़क का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह से शाम तक शहर और आसपास का इलाका ठंड की आगोश में रहा। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद राजस्थान की ओर चल रही पछुवा हवा ने गोरखपुर में लोगों की खूब कंपकंपी छुड़ाई। न्यूनतम पारा भी सामान्य से करीब पांच डिग्री कम 5.3 डिग्री रहा। आसमान में कोहरे की चादर की वजह से सूरज के दर्शन नहीं हुए। उस पर पछुवा बयार ने लोगों को खूब कंपाया। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले तीन से चार दिन कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। न्यूनतम पारा लुढ़ककर चार डिग्री तक पहुंच सकता है।
ठंड में कुछ इस तरह दिखीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान और अफगानिस्तान से चल रही सर्द हवा
कैलाश पांडेय ने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भारत के उत्तरी इलाकों की ओर आने वाली ठंडी हवा गलन में इजाफा कर रही है। इसके साथ ही हिमालय क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में काफी बर्फबारी हो रही है। इस वजह से मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित समूचे उत्तर और उत्तर पश्चिमी इलाकों में रात के तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट आने का अनुमान है।

बच्चों ने इस मौसम का लुत्फ उठाया। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
घर से बाहर तक अलाव तापते रहे लोग
ठंड की वजह से शहर के अधिकांश लोग अपने अपने घरों में कैद रहे। बाजार में और दिनों की तुलना में कम चहल-पहल दिखी। ठंड से राहत पाने के लिए लोग घर से बाहर तक अलाव तापते नजर आए।
ठंड की वजह से शहर के अधिकांश लोग अपने अपने घरों में कैद रहे। बाजार में और दिनों की तुलना में कम चहल-पहल दिखी। ठंड से राहत पाने के लिए लोग घर से बाहर तक अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन
(फाइल फोटो)।
दिल्ली की दो फ्लाइट लेट, यात्री परेशान
खराब मौसम के चलते शनिवार को भी हवाई सेवा प्रभावित रही। गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट जहां डेढ़ घंटे वहीं इंडिगो की फ्लाइट आधे घंटे लेट रही। दिल्ली से आने वाली फ्लाइट ही गोरखपुर से दोबारा उड़ान भरती है। दोनों ही फ्लाइट दिल्ली से गोरखपुर में लेट से पहुंची जिसकी वजह से यहां से उड़ान प्रभावित हुई। फ्लाइट लेट होने से यात्री और उनके परिजन परेशान हुए।