{"_id":"5f0159a196c32513976ecef1","slug":"guru-purnima-2020-public-programs-will-not-be-held-on-guru-poornima-in-gorakhnath-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Guru Purnima 2020: गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर नहीं होंगे सार्वजनिक कार्यक्रम, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guru Purnima 2020: गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर नहीं होंगे सार्वजनिक कार्यक्रम, जानिए क्या है वजह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 05 Jul 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना महामारी के बीच इस बार गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में पहले की तरह कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे। जानकारी देते हुए गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए खुद गोरक्षपीठाधीश्वर के निर्देश पर मंदिर प्रबंधन ने किसी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम न करने का निर्णय लिया है।
2 of 5
गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि इस बार गुरु पूर्णिमा गोरखनाथ मंदिर में बिना शिष्यों के होगी। गुरु पूर्णिमा ऐसा पर्व है जिसे देश में हर कोई बड़े आदर व सम्मान के साथ मनाता है। यह परंपरा हिंदू धर्म के सभी पंथों में सम्मान पूर्वक मनाई जाती है।
3 of 5
अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ के साथ योगी आदित्यनाथ।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
गुरु पूर्णिमा का पर्व हर साल बड़े ही भव्य तरीके से गोरखनाथ मंदिर में मनाया जाता है। इस दिन गुरु रूप में गोरक्षपीठाधीश्वर को भक्त तिलक लगाकर उनसे आशीर्वाद ग्रहण करते हैं। इस बार की गुरु पूर्णिमा हर बार से अलग होगी। मंदिर में हमेशा की तरह सुबह से पूजा-पाठ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हर साल गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई जाती है।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
गुरु गोरखनाथ को फूल मालाओं से सजाया जाएगा। इसके अलावा अन्य देवी देवताओं की भी पूजा-अर्चना होगी। पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि इस बार सभी कार्यक्रम पहले की तरह ही होंगे, लेकिन सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा।
विज्ञापन
5 of 5
Cm yogi Adityanath (file)
- फोटो : अमर उजाला।
मंदिर से बाहर का कोई भी व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेगा। मंदिर के अंदर जितने साधु-संत हैं सिर्फ वे ही अपने गुरु की पूजा करेंगे और उनसे आशीर्वाद लेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।