{"_id":"60b8a2fe8ebc3e00d175eb39","slug":"green-vegetables-prices-increased-due-to-heavy-rain-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार: बारिश के कारण बढ़े हरी सब्जियों के दाम, दोगुने से भी ज्यादा हो गई कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की मार: बारिश के कारण बढ़े हरी सब्जियों के दाम, दोगुने से भी ज्यादा हो गई कीमत
Thu, 03 Jun 2021 03:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Jun 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
सब्जियां
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से कई सब्जियां खेतों में खराब हो गईं हैं। इस कारण मंडी में इनकी आवक कम हो गई है। आवक कम होने और मांग अधिक होने की वजह से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। कई सब्जियों के दाम दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने से किचन का बजट भी गड़बड़ा गया है। 15 दिन पहले 30-40 रुपये किलो बिकने वाला परवल अब 80 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं, 20 रुपये किलो बिकने वाली भिंडी 40 रुपये किलो बिक रही है। टमाटर के दाम 10 से बढ़कर 40 रुपये किलो हो गए हैं।
Trending Videos
हरी सब्जियां
- फोटो : अमर उजाला।
सब्जी-फल विक्रेता पूर्वांचल कल्याण समिति के महामंत्री हाजी रमजान मेकरानी ने बताया कि बारिश की वजह से खेतों में पानी जमा होने से उपज पर असर पड़ा है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixa
हालात यदि ऐसे ही बने रहे तो कुछ दिनों में हरी सब्जियों के दामों में और वृद्धि हो सकती है। वहीं सब्जियों के दामों में वृद्धि होने के कारण लोगों को सब्जी खरीदने के लिए सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी
- फोटो : अमर उजाला
सब्जी-फल विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष अवध गुप्ता ने बताया कि हरी सब्जियों के दाम में उछाल बारिश के कारण आया है। खेत में पानी लगने से सब्जियां खराब हो गई हैं। ऐसे में आवक कम हो रही है। जिससे सब्जियों के दाम में उछाल आया है।
विज्ञापन
सब्जी।
- फोटो : अमर उजाला।
हरी सब्जी थोक दाम फुटकर दाम
परवल 45-50 80
भिंडी 20-25 40
लौकी 20-25 40
टमाटर 18-20 40
कटहल 15-18 50
बोड़ा 20-25 60
करेला 10-18 40
हरी मिर्च 08-10 30
कददू 06-07 30
कुंदरू 10-14 40
गोभी 35-40 80
नेनुआ 20-25 50
अरवी 22-25 60
शिमला मिर्च 25-30 80
नोट : दाम प्रति किलोग्राम में
परवल 45-50 80
भिंडी 20-25 40
लौकी 20-25 40
टमाटर 18-20 40
कटहल 15-18 50
बोड़ा 20-25 60
करेला 10-18 40
हरी मिर्च 08-10 30
कददू 06-07 30
कुंदरू 10-14 40
गोभी 35-40 80
नेनुआ 20-25 50
अरवी 22-25 60
शिमला मिर्च 25-30 80
नोट : दाम प्रति किलोग्राम में