{"_id":"624e639351eae019db274c76","slug":"gorkhnath-mandir-attack-big-revealing-on-murtaza-friends-told-many-shocking-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शॉर्प माइंड मुर्तजा पर बड़ा खुलासा: दोस्तों ने बताईं कई चौंकाने वाली बातें, ये सच जान एटीएस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्प माइंड मुर्तजा पर बड़ा खुलासा: दोस्तों ने बताईं कई चौंकाने वाली बातें, ये सच जान एटीएस भी हैरान
Thu, 07 Apr 2022 09:37 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 07 Apr 2022 09:37 AM IST
विज्ञापन
Gorkhnath Mandir Attack
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों पर हमले के आरोपित अहमद मुर्तजा अब्बासी के बारे में जांच एजेंसी को कई हैरान करने वाली बातें पता चलीं हैं। जांच एजेंसी को पता चला है कि आतंकी के मरने पर खुशी मनाने पर मुर्तजा अपने दोस्तों से नाराज हो जाता था। ऐसी हरकत उसने साल 2014 के बाद से शुरू की। मुर्तजा के साथ काम करने वालों ने जांच एजेंसी को गोपनीय जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, साथियों से बातचीत के बाद पता चला कि अगर कोई आतंकी पकड़ा या मारा जाता था, तो उसके सहपाठी खुशी जाहिर करते थे। तब उसको बहुत गुस्सा आता था। कई बार वो सहपाठियों को मारने के बारे में सोचता था। एटीएस को पता चला है कि मुंबई में मुर्तजा का आवास ताज हाइट्स प्लाट नंबर 69 नवी मुंबई में है। उसका जन्म 5 जनवरी 1992 को गोरखपुर में अब्बासी नर्सिंग होम में हुआ था। बेहद शॉर्प माइंड का मुर्तजा साइंटिस्ट बनने के लिए पढ़ाई तो की केमिकल इंजीनियरिंग की, लेकिन कट्टरपंथी विचारों की वजह से आतंकवाद की ओर बढ़ गया।
Gorakhnath Mandir Attack
- फोटो : सोशल मीडिया
2013 में बनवाया था पासपोर्ट
मुर्तजा 30 साल का है। 2013 में उसका पासपोर्ट बना था। 2015 में अपने पिता के साथ सऊदी उमरा करने गया था। उसने एटीएस को बताया कि दो कंपनियों में नौकरी की। इसी बीच तबीयत खराब होने पर नौकरी छोड़ दी।
मुर्तजा 30 साल का है। 2013 में उसका पासपोर्ट बना था। 2015 में अपने पिता के साथ सऊदी उमरा करने गया था। उसने एटीएस को बताया कि दो कंपनियों में नौकरी की। इसी बीच तबीयत खराब होने पर नौकरी छोड़ दी।
आरोपी मुर्तजा
- फोटो : सोशल मीडिया
दुबई भी गया था मुर्तजा, पासपोर्ट मिला
जांच एजेंसी एटीएस को मुर्तजा का पासपोर्ट भी मिल गया है। पासपोर्ट की जांच में पता चला है कि उसने कुछ महीने पहले ही दुबई की यात्रा भी की है। दुबई वह धार्मिक यात्रा पर गया था। असल में किससे मिलने और क्यों गया था। इसकी जांच अभी जारी है। पासपोर्ट का पता मुंबई वाले फ्लैट का ही है। नियमानुसार, पासपोर्ट निरस्त हो जाना चाहिए था, चूंकि वह कुछ साल से वहां पर नहीं रहता था।

पुलिस हिरासत में आरोपी मुर्तजा
- फोटो : अमर उजाला
करीबी भी जांच के दायरे में, संपर्क खंगाले जा रहे
सूत्रों का कहना है कि अब तक की जांच के बाद एटीएस उन लोगों की भी कुंडली खंगाल रही है, जिनके संपर्क में मुर्तजा रहा है। इनमें से कुछ लोगों से एटीएस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
सूत्रों का कहना है कि अब तक की जांच के बाद एटीएस उन लोगों की भी कुंडली खंगाल रही है, जिनके संपर्क में मुर्तजा रहा है। इनमें से कुछ लोगों से एटीएस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Gorakhnath Mandir Attack
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मुर्तजा सबसे अधिक नेपाल या नेपाल सीमा के आसपास वाले जिलों में रहा। बताया जा रहा है कि सीमा से सटे जिलों में मुर्तजा के कई रिश्तेदार रहते हैं। एटीएस की टीम इनसे भी पूछताछ कर रही है।