फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर कांड: दुबई भी गया था आरोपी मुर्तजा, पासपोर्ट के साथ मिला ये सामान, जांच एजेंसी भी चौंकी

Thu, 07 Apr 2022 09:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Apr 2022 09:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Gorkhnath Mandir Attack Accused Murtaza also went to Dubai, got passport
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसी ने मुर्तजा को लेकर जांच और तेज कर दी है। मुर्तजा अब्बासी जिहाद की नर्सरी तैयार कर रहा था। मुर्तजा ने कई बैंक खातों में रुपये भेजकर फंडिंग मुहैया कराई थी। नेपाल के बैंक खातों के जरिए करीब आठ लाख रुपये सीरिया के अलग-अलग बैंक खातों में भेजे गए हैं। मुर्तजा ने डालर से विदेशी सिम खरीदा था, जिसका इस्तेमाल वह प्रतिबंधित वेबसाइट्स को सर्च करने में किया करता था। मुर्तजा के पास से नेपाली करेंसी के साथ डॉलर भी मिला है। वहीं, पुलिस अहमद मुर्तजा अब्बासी को मंगलवार सुबह सिद्धार्थनगर के अलीगढ़वा ले गई थी। मुर्तजा ने बताया कि उसने धारदार हथियार बांका यहीं से खरीदा था, लेकिन दुकानदार ने इससे इनकार किया है।
Gorakhpur Gorkhnath Mandir Attack Accused Murtaza also went to Dubai, got passport
पुलिस हिरासत में आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला
दुबई भी गया था आरोपी मुर्तजा
जांच एजेंसी एटीएस को मुर्तजा का पासपोर्ट भी मिल गया है। पासपोर्ट की जांच में पता चला है कि उसने कुछ महीने पहले ही दुबई की यात्रा भी की है। दुबई वह धार्मिक यात्रा पर गया था। असल में किससे मिलने और क्यों गया था। इसकी जांच अभी जारी है। पासपोर्ट का पता मुंबई वाले फ्लैट का ही है। नियमानुसार, पासपोर्ट निरस्त हो जाना चाहिए था, चूंकि वह कुछ साल से वहां पर नहीं रहता था। 

 
Gorakhpur Gorkhnath Mandir Attack Accused Murtaza also went to Dubai, got passport
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
बुलेट प्रूफ जैकेट पहन पुलिस कर्मी संभालेंगे गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था अभेद होगी। मंदिर के सभी प्रवेश द्वारों पर आधुनिक असलहों से लैस पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर ड्यूटी करेंगे। अब मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही वाहन और सामानों की चेकिंग होगी, इसके बाद ही किसी को प्रवेश मिल सकेगा। उधर, सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए नया प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसमें कमांडो की भी ड्यूटी शामिल की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Gorkhnath Mandir Attack Accused Murtaza also went to Dubai, got passport
आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद सुरक्षा के इंतजाम को और पुख्ता करने पर काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
Gorakhpur Gorkhnath Mandir Attack Accused Murtaza also went to Dubai, got passport
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी जे. रविंद्र, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था को जांचा परखा। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी एसएसपी को दी गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed