फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का असर : गोरखपुर चिड़ियाघर में अभी नहीं आ पाएंगे नए वन्यजीव, जानिए क्या है बड़ी वजह

Thu, 15 Apr 2021 02:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Apr 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Zoo New wildlife will not arrived due to corona virus
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना संक्रमण की वजह से अगले आदेश तक शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में किसी भी वन्य जीव को नहीं लाया जाएगा। हाल में ही कानपुर से बाघ को लाने की योजना बनाई गई थी। इसे लेकर पिछले हफ्ते टीम को कानपुर प्राणि उद्यान जाना था, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से टल गया।
Gorakhpur Zoo New wildlife will not arrived due to corona virus
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
प्राणि उद्यान  के निदेशक राजामोहन ने बताया कि कानपुर प्राणि उद्यान से बाघ को लाया जाना था, लेकिन समय अनुकूल नहीं होने की वजह से इसे टाल दिया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस समय जानवरों को लाना खतरनाक हो सकता है।
Gorakhpur Zoo New wildlife will not arrived due to corona virus
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
इसके अलावा असम से दो रायनों को लाने की तैयारी थी। इसकी सीजेडए के साथ असम सरकार से सहमति मिल चुकी है। लखनऊ की टीम को इजरायल से तीन जेब्रा लाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Zoo New wildlife will not arrived due to corona virus
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
इनमें कानपुर, लखनऊ के साथ एक जेब्रा को गोरखपुर प्राणि उद्यान लाया जाना है। संक्रमण की वजह से इन प्राणियों को लाने की योजना फिलहाल टाल दी गई है। स्थिति सामान्य होने पर भी इनको लाने पर विचार होगा।
विज्ञापन
Gorakhpur Zoo New wildlife will not arrived due to corona virus
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
आज बंद है प्राणि उद्यान
प्राणि उद्यान के निदेशक राजामोहन ने बताया कि पंचायत चुनावों को देखते हुए मतदान वाले दिन प्राणि उद्यान को बंद रखा गया है। इसी वजह से आज बंद रहने के साथ शुक्रवार को वापस पुराने समय पर इसे खोला जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed