कोरोना संक्रमण की वजह से अगले आदेश तक शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में किसी भी वन्य जीव को नहीं लाया जाएगा। हाल में ही कानपुर से बाघ को लाने की योजना बनाई गई थी। इसे लेकर पिछले हफ्ते टीम को कानपुर प्राणि उद्यान जाना था, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से टल गया।
2 of 5
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
प्राणि उद्यान के निदेशक राजामोहन ने बताया कि कानपुर प्राणि उद्यान से बाघ को लाया जाना था, लेकिन समय अनुकूल नहीं होने की वजह से इसे टाल दिया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस समय जानवरों को लाना खतरनाक हो सकता है।
3 of 5
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
इसके अलावा असम से दो रायनों को लाने की तैयारी थी। इसकी सीजेडए के साथ असम सरकार से सहमति मिल चुकी है। लखनऊ की टीम को इजरायल से तीन जेब्रा लाने हैं।
4 of 5
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
इनमें कानपुर, लखनऊ के साथ एक जेब्रा को गोरखपुर प्राणि उद्यान लाया जाना है। संक्रमण की वजह से इन प्राणियों को लाने की योजना फिलहाल टाल दी गई है। स्थिति सामान्य होने पर भी इनको लाने पर विचार होगा।
5 of 5
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
आज बंद है प्राणि उद्यान
प्राणि उद्यान के निदेशक राजामोहन ने बताया कि पंचायत चुनावों को देखते हुए मतदान वाले दिन प्राणि उद्यान को बंद रखा गया है। इसी वजह से आज बंद रहने के साथ शुक्रवार को वापस पुराने समय पर इसे खोला जाएगा।