गोरखपुर में तेजी से कोरोना फैल रहा है। इस बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में गोरखपुर जिले में बुजुर्गों में गजब का उत्साह दिखा। कोई गोद में कोई पैदल मतदान केंद्र पर पहुंचा। सुबह सात बजे से ही बूथों पर लंबी लाइन लगी हुई है।
तस्वीरें: कोरोना के बीच मतदाताओं ने दिखाया गजब का उत्साह, गोद में बैठकर पहुंचे वोट देने
बता दें कि गुरुवार को गोरखपुर सहित यूपी के 18 जिलों में मतदान चल रहा है। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के 4657 बूथों पर 29 लाख 78 हजार 569 मतदाता प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और जिला पंचायत सदस्य पदों के प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। जिले में प्रधान के 8822, सदस्य के 6893, बीडीसी के 8176 और जिला पंचायत सदस्य के 868 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतों की गिनती दो मई को होगी।
इस बार प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के सभी मतपत्र एक ही बैलेट बाक्स में डाले जा रहे हैं। एक बाक्स भरने के बाद दूसरे बैलेट बाक्स का इस्तेमाल होगा। प्रत्येक पोलिंग पार्टी को दो-दो बैलेट बाक्स उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट के वाहन में भी अतिरिक्त बैलेट बाक्स रखे गए हैं, जहां भी बैलेट बाक्स की कमी होगी, सेक्टर मजिस्ट्रेट वहां तीसरा बैलेट बाक्स पहुंचा देंगे।
मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी तरह की दिक्कत न हो इसलिए आयोग ने सभी पदों के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र तैयार किए हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के मतपत्र गुलाबी रंग के हैं तो ग्राम प्रधान के हरे रंग के, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) का मतपत्र नीले रंग का तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद का मतपत्र सफेद रंग का है।
कंट्रोल रूम- 0551- 2205085, 2205086
कमिश्नर- 9454417500
डीएम- 9454417544
सीडीओ- 9454416251
एडीएम सिटी- 9454416211
एडीएम फाइनेंस- 9454417615