फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Weather News: गोरखपुर का पारा पहुंचा @3.6, शहर बना कुल्लू-मनाली

Fri, 13 Jan 2023 11:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 Jan 2023 11:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Weather News Update Today Heavy Cold Wave 13 jan
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है। शीतलहर ने लोगों को बेहाल कर रखा है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री तक लुढ़क गया था। वहीं शुक्रवार सुबह की ठंड ने लोगों के हाड़ कंपा दिए। हालांकि 10 बजे के बाद निकले सूरज ने लोगों को बड़ी राहत दी है। बता दें कि बुधवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। स्थिति यह रही कि गोरखपुर में बृहस्पतिवार का न्यूनतम तापमान दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मसूरी से भी कम रहा।


 
 

Gorakhpur Weather News Update Today Heavy Cold Wave 13 jan
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

बृहस्पतिवार सुबह से ही आकाश घने कोहरे के आगोश में रहा। दिन चढ़ने के साथ कोहरा थोड़ा छंटा और सूरज निकल आया। इसके बाद भी गर्मी का थोड़ा भी एहसास नहीं हुआ। पूरे दिन गलन बनी रही। सड़क के किनारे जगह-जगह अलाव जलाकर लोगों ने ठंड से राहत पाने की कोशिश की, वहीं घरों और दफ्तरों में भी लोग ठंड से ठिठुरते रहे।
 
 

Gorakhpur Weather News Update Today Heavy Cold Wave 13 jan
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

दरअसल मौसम का यह बदलाव हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तरप्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश है। इसके साथ ही पछुवा हवा चली है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अभी अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Weather News Update Today Heavy Cold Wave 13 jan
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

देर रात छाया घना कोहरा
बृहस्पतिवार शाम से ही कोहरा छाना शुरू हो गया। स्थिति यह हो गई है पास की चीजें भी नजर नहीं आ रही थीं। इंटिलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से लगातार गाड़ियां धीमी चलाने का एनाउंस किया जाता रहा।
 

विज्ञापन
Gorakhpur Weather News Update Today Heavy Cold Wave 13 jan
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

कुछ यूं रहा अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान
लखनऊ- 6.8
वाराणसी- 7.6
कानपुर- 8.4
प्रयागराज- 8.8
दिल्ली- 7.0
कोलकाता- 12.4
मसूरी- 4.4
शिमला- 2.0

गोरखधाम छह और वैशाली पांच घंटे देर से आई
घने कोहरे के चलते ट्रेनों के देर से आने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को गोरखधाम छह घंटे की देरी से अपराह्न 3:30 बजे पहुंची, वहीं वैशाली पांच घंटे की देरी से आई। इसके अलावा सप्तक्रांति एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से आई। बाघ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, अवध एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेनों की इस कदर लेटलतीफी से यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। खानेे से लेकर दूसरी ट्रेन पकड़ने तक में उन्हें दिक्कत हो रही है। कड़ाके की ठंड में ट्रेन के इंतजार में यात्री और उनके घरवाले परेशान हो रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed