फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Mahotsav 2023: सर्द रात में कैलाश और अमन के गीतों ने लाई गर्मी, तस्वीरों में देखें एक झलक

Thu, 12 Jan 2023 04:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Jan 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
Sufi singers Kailash Kher and Aman Trikha performed at Bollywood Night of Gorakhpur Festival
गोरखपुर महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर महोत्सव के बॉलीवुड नाइट में सूफी गायक कैलाश खेर और बॉलीवुड गायक अमन त्रिखा ने अपनी प्रस्तुतियों से सर्द रात में गर्मी ला दी। दोनों गायकों ने एक के बाद एक हिट गीतों को सुनाकर श्रोताओं में जोश भर दिया। सर्द रात में भी देर रात तक श्रोता पंडाल में जमे रहे और गीतों का लुत्फ उठाते रहे। कैलाश खेर ने अपने सुरों से मंच को सजाने की शुरुआत मशहूर गीत ‘जाना जोगी नाल दे’ सुनाकर की। इसके बाद ‘मोहे पिया के संग रंग दिन्ही’ सुनाकर पहले जोश बढ़ाया और फिर ‘प्रीति की लत मोहे ऐसे लागी’ पर तान छेड़कर लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया।



 

Sufi singers Kailash Kher and Aman Trikha performed at Bollywood Night of Gorakhpur Festival
गोरखपुर महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

‘तेरे नाम से जी लूं मैं तेरे नाम से मर जाऊं’ गीत सुनाकर उन्होंने गीतों का सिलसिला आगे बढ़ाया तो उनके सुर का जादू श्रोताओं के सिर चढ़कर बोलने लगा। बाहुबली फिल्म के गीत ‘जैजै जयकारा’ से उन्होंने इस क्रम को जारी रखा। चक दे इंडिया का गीत ‘चक लेन दे’ सुनाते हुए उन्होंने कुछ युवतियों को मंच पर बुलाया और कार्यक्रम को समापन की ओर पहुंचाया। युवा कैलाश के गीतों को गुनगुनाते हुए घर लौटे।

सिर मुंडा लूं तो लगूंगा सीएम योगी का भाई : कैलाश
 गोरखपुर महोत्सव में प्रस्तुति देने पहुंचे गायक कैलाश खेर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुझे लोग सीएम योगी के भाई जैसा कहते हैं। अगर मैं सिर मुंडा लूं तो सच में ऐसे ही लगूंगा। सीएम योगी भी इस बात को मानते हैं और कहते हैं कि अगर तुम एक्टिंग करना तो मेरा रोल तुम करना। 

सूफी गायक कैलाश खेर ने कहा कि वह गोरखपुर आकर बेहद आनंदित हो रहे हैं। कहा, इसके पहले भी मैंने कोशिश की थी और आयोजन मंडल ने मुझे बुलाया था पर कुछ कारणों से नहीं आ सके थे। आज मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से तरक्की कर रहा है।

Sufi singers Kailash Kher and Aman Trikha performed at Bollywood Night of Gorakhpur Festival
गोरखपुर महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

अमन के गीतों ने युवाओं में भरा जोश
कैलाश खेर से पहले जब अमन त्रिखा मंच पर पहुंचे उन्होंने अपने पहले गीत से रंग जमा दिया। ‘देवा श्रीगणेशा’ उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जयकारा लगवाकर उन्होंने श्रोताओं के जोश को चरम पर पहुंचा दिया। ‘केसरिया तेरा इश्क है पिया’ गीत से उन्होंने माहौल को रूमानी बनाया और ‘तेरे बिन अब न लेंगे एक भी दम’ से इस सिलसिले को आगे बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने ‘गोविंदा आला रे’ गीत गाकर जब वह मंच पर झूमे तो वहां मौजूद सभी लोग अपने स्थान पर खड़े-खड़े ही झूमने लगे। अंत में भोजपुरी गीत ‘लालीपाप लागेलू’ सुनाकर अमन गोरखपुरवासियों का दिल जीत गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sufi singers Kailash Kher and Aman Trikha performed at Bollywood Night of Gorakhpur Festival
गोरखपुर महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

लगल बा खिचड़ी के मेला, बलम मेला दिखाई दा
महोत्सव के अंतर्गत स्थानीय कलाकारों को समर्पित ‘सबरंग’ कार्यक्रम में कलाकारों ने लोकगीत, नृत्य, गजल और बॉलीवुड गीतों पर नृत्य कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुरूआत लोकगीत गायिका हृदया त्रिपाठी ने ‘..अब लौट भी आओ पिया’ गीत के साथ की। इसके बाद ‘लगल बा खिचड़ी के मेला, बलम मेला दिखाई दा’ लोकगीत के माध्यम से समा बांध दिया। कक्षा पांचवी के छात्र संस्कार ने बॉलीवुड गीतों को हिंदी, बांग्ला, संस्कृत, इटैलियन और भोजपुरी में गाकर सभी को अचंभित किया। शगुन श्रीवास्तव ने ...हीरे मोती मैं ना चाहूं, और दमा दम मस्त कलंदर गीत प्रस्तुत किया।

मनीषा सिंह ने राजस्थानी नृत्य और मोहिनी ने ‘मीरा दीवानी है कन्हैया की% गीत प्रस्तुत किया। विंध्यांचल आजाद ने फरूआही नृत्य, संदीप पांडेय ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. मनोज गौतम, लोकगायक राकेश श्रीवास्तव, हरि प्रकाश सिंह आदि ने अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Sufi singers Kailash Kher and Aman Trikha performed at Bollywood Night of Gorakhpur Festival
गोरखपुर महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

बाल कहानियों के अनूठे संग्रह से समृद्ध है पुस्तक प्रदर्शनी
पुस्तक प्रदर्शनी में बाल साहित्य आकर्षण का केंद्र हैं। निखिल प्रकाशन, आगरा के प्रोपराइटर मोहन रवि शर्मा ने बताया कि उनके स्टॉल पर नेपाली लड़का, मिट्ठू चाय, एक फुट के मजनूमियां, दादा जी का मौन व्रत, सरदार की बेटी, बंदर मामा पहने चश्मा, ढोल बजाता हाथी आया, सरदार की बेटी सरीखी कहानियां बच्चों को लुभाएंगी। उनके स्टाल पर ‘साहित्यकारों की भूलें’ शीर्षक किताब भी उपलब्ध है। एक अन्य स्टॉल पर वेदों पर लिखी गईं 11 संहिताओं का संकलन उपलब्ध है। साढे़ नौ किलो की यह किताब 6500 रुपये में उपलब्ध है।

नाटक ‘बिस्मिल ’का मंचन
योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में स्थानीय कलाकारों ने नाटक ‘बिस्मिल’ का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से देश के लिए पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान को कलाकारों ने दिखाया। नाटक का लेखन एवं निर्देशन अजीत प्रताप सिंह ने किया। प्रस्तुतकर्ता रीना जायसवाल थीं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed