गोरखपुर शहर में लगातार पांचवे दिन ठंड का सितम जारी रहा। सुबह कोहरे के बीच गलन ने लोगों को कंपाए रखा तो दोपहर बाद अचानक चली तेज सर्द हवाओं ने कंपकंपी और बढ़ा दी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना बहुत कम है।
2 of 5
गोरखपुर का मौसम।
- फोटो : gorakhpur news
जनवरी के पहले सप्ताह की गर्मी के एहसास के बाद 11 जनवरी से मौसम ने फिर से करवट बदल ली। शनिवार को लगातार पांचवे दिन शीतलहर जारी रही। सुबह पूरी तरह से कोहरे से लिपटी हुई थी। साथ ही न्यूनतम तापमान भी लुढ़कर नौ डिग्री के आसपास पहुंच गया।
3 of 5
गोरखपुर का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
दिन चढ़ने के बावजूद मौसम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। सुबह से ठिठुरन बनी रही। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि आज पूरे दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा।
4 of 5
गोरखपुर का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
सरसों को माहो से बचाने के करें उपाय
कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नितीश कुमार पांडेय का कहना है कि 20 जनवरी तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास बना रहेगा। अधिकतम आर्द्रता 81 से 88 प्रतिशत तथा न्यूनतम आर्द्रता 65 से 70 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।
5 of 5
गोरखपुर का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
डॉ. पांडेय ने कहा कि सरसों को माहो कीट से बचाने के लिए एमिडाक्लोरोपिल 17.8 एसएल की एक मिलीलीटर प्रति लीटर पानी के साथ मिलाकर दोपहर के बाद छिड़काव कर लें। वहीं गेहूं की सिंचाई कर चुके हैं तो 40 किलोग्राम नाइट्रोजन की टॉप ड्रेसिंग कर दें।