गोरखपुर में मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में कोरोना पर आस्था भारी पड़ी। बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने जनसैलाब उमड़ पड़ा। यही नजारा शुक्रवार को भी दिखाई दिया। यहां भोर से ही खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
यहां कोरोना पर भारी है लोगों की आस्था, तस्वीरों में देखें गोरखनाथ का शानदार नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह ही मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। कपाट खुलते ही पूरा प्रांगण गुरु गोरखनाथ और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगी थीं। कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराते हुए भक्तों को बारी-बारी से प्रवेश कराया गया और सभी ने बाबा को खिचड़ी चढ़ाई।
मंदिर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए और खिचड़ी चढ़ाई। इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद लिया। सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री के साथ मंदिर परिसर में भ्रमण भी किया। बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान अपने भाई विधायक विमलेश पासवान के साथ पहुंचे। नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, सांसद विजय दुबे, महापौर सीताराम जायसवाल, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विधायक बजरंग बहादुर सिंह, विधायक शीतल पांडेय, विधायक राघवेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। सभी ने एक साथ मंदिर का प्रसाद भी ग्रहण किया।
मंदिर परिसर, मेले का जायजा लेते रहे सीएम योगी
गोरक्षपीठाधीश्वर मंदिर परिसर से लेकर मेला स्थल का बार-बार जायजा लेते रहे। एक बार वह बैरिकेडिंग तक भी गए और लाइन में लगे श्रद्धालुओं से बात की। मंदिर का प्रसाद ग्रहण कर रहे लोगों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा प्रबंधन से जुड़े लोगों को जरूरी निर्देश दिए।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे की निगरानी
मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लाइन में लगे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएससी के जवान तैनात हैं। एसटीएफ भी मेला परिसर में घूम रही है। वहीं भीम सरोवर में एनडीआरएफ की टीम भी सक्रिय है।