गोरखपुर का पारा 42.3: आसमान से बरस रही आग, लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाया
गर्म हवा और व चिलचिलाती धूप के चलते आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोपहर में लोगों का राह चलना दूभर हो गया। ऐसा महसूस हुआ की मानो आसमान से आग बरस रही हो। यह स्थिति देर शाम तक बनी रही। घर से बाहर निकले लोगों ने गर्मी से राहत के लिए शीतल पेय का सहारा लिया।
विस्तार
गोरखपुर में तापमान लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर के समय लू के थपेड़ों से चेहरा और शरीर झुलसने का अहसास हुआ। लोग बाहर निकलने से बचते रहे। वहीं गुरुवार सुबह से ही लू चल रहा है। लोग गर्मी से परेशान हो गए हैं।
चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर के समय शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। इससे कारोबार भी प्रभवित हो रहा है। पिछले एक सप्ताह से जिला भीषण गर्मी की चपेट में हैं। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
बुधवार को तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे हीट वेव की स्थिति बनी रही। दिन भर गर्म हवा चेहरे को झुलसा रही थी। गर्म हवा और व चिलचिलाती धूप के चलते आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोपहर में लोगों का राह चलना दूभर हो गया।
ऐसा महसूस हुआ की मानो आसमान से आग बरस रही हो। यह स्थिति देर शाम तक बनी रही। घर से बाहर निकले लोगों ने गर्मी से राहत के लिए शीतल पेय का सहारा लिया। नींबू पानी, कोल्ड ड्रिंक, छाछ, आइसक्रीम, जूस आदि की दुकानों पर भीड़ लगी रही।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में गर्मी का असर: आठवीं तक के स्कूल 20 तक रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया निर्देश
वहीं, राहगीर राहत के लिए पेड़ की छांव तलाशते रहे। दूसरी तरफ गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की कटौती बढ़ने से लोगों को घरों में सुकून नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। तापमान थोड़ा और बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: देवरिया में दिल दहला देने वाली घटना: गए थे गर्मी से निजात पाने, कुछ ही सेकंड में नदी में समा गई पांच जिंदगियां
12 हजार घरों में ढाई घंटे से अधिक गुल रही बिजली
मोहद्दीपुर में बिजली उपकेंद्र के पास शाम सात बजे हाईटेंशन तार टूटने की वजह से बिजली उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। इसकी वजह से मोहद्दीपुर इलाके में करीब 12 हजार घरों के लोगों को इस भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। रात करीब 9.30 बजे के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। उधर, तेज हवा चलने से गीडा के आवासीय क्षेत्र में भी बार बार बिजली कटने से लोग परेशान रहे।
इसे भी पढ़ें: मम्मी मुझे बचा लो: गहरे पानी में जाते हुए चिल्लाने लगा दिलशान, एक-एक कर पांच डूबे, मौत के मंजर पर भारी ममता
इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में झोपड़ी में लगी आग, चपेट में आने से महिला और पांच बच्चे जिंदा जले
मोहद्दीपुर ओरियन मॉल के निदेशक अमित टेकड़ीवाल ने बताया कि पिछले चार से पांच दिन से बिजली आपूर्ति का संकट बना हुआ है। बुधवार को अचानक से एक बार फिर बिजली गुल हो गई। बार बार बिजली आने-जाने से काफी नुकसान होता है। अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि शाम को मोहद्दीपुर हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। इससे बिजली आपूर्ति की दिक्कत बनी रही।