{"_id":"648a94b52193a7cdae087707","slug":"schools-up-to-eighth-will-remain-closed-till-20-due-to-heat-in-gorakhpur-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में गर्मी का असर: आठवीं तक के स्कूल 20 तक रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में गर्मी का असर: आठवीं तक के स्कूल 20 तक रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया निर्देश
Thu, 15 Jun 2023 10:03 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Jun 2023 10:03 AM IST
सार
गोरखपुर में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेन्द्र कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर 20 जून तक आठवीं तक के स्कूल बंद रखे जाने की अनुमति मांगी थी। जिलाधिकारी ने इसे मान लिया।
विज्ञापन
गोरखपुर में गर्मी का कहर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों को देखते हुए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने जिले के आठवीं तक के सभी स्कूलों को 20 जून तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। परिषदीय विद्यालयों को पहले ही 26 जून तक बंद रखे जाने का आदेश शासन से जारी हो चुका था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गर्मी में मांस-मछली और शराब यानी लिवर खराब, जानिए डॉक्टर क्या दे रहे हैं सलाह
विज्ञापन
सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध विद्यालय 15 जून और उसके बाद खुलने वाले थे। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेन्द्र कुमार सिंह ने बुधवार को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर 20 जून तक आठवीं तक के स्कूल बंद रखे जाने की अनुमति मांगी थी। जिलाधिकारी ने आठवीं तक के सभी स्कूलों को 20 जून तक बंद करने के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन