उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मंगलवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो पूरा शहर कोहरे में लिपटा हुआ नजर आया। ठंडे हुए मौसम में सूरज भी बादलों की ओट में छिप गया। नतीजतन लोग ठंड से ठिठुरने लगे।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
2 of 5
gorakhpur cold weather
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि मंगलवार को शहर ने अचानक घने कोहरे की चादर ओढ़ ली। विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि 50 मीटर देखना भी मुश्किल हो गया। कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही भी कम नजर आ रही है।
3 of 5
gorakhpur cold weather
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं घने कोहरे के चलते लोग सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेडलाइट जलाकर गाड़ी चला रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह कोहरा हवा में नमी की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ने की वजह से हुई है। अगले दो दिनों तक स्थिति ऐसे ही बनी रहेगी।
4 of 5
gorakhpur cold weather
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि मंगलवार सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर के आसपास ही बनी रही। तापमान में आई गिरावट पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से है।
5 of 5
gorakhpur cold weather
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि मौसम में आए परिवर्तन ने शहरवासियों को सीजन के पहले कोहरे के साथ कंपकंपाती ठंड का अहसास कराया। कोहरा छाते ही ठंड बढ़ गई है।