गोरखपुर जिले से होकर गुजरने वाली नदियों का जलस्तर लगातार नीचे-ऊपर हो रहा है, फिर भी 68 गांवों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इन गांवों में बाढ़ का पानी घुसा है। इसमें से 19 गांव पानी से पूरी तरह घिरे हैं।
2 of 6
गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
इन गांवों के 36 हजार 595 लोग प्रभावित हैं। 4 लाख 77,334 क्षेत्रफल की फसलों को नुकसान हुआ है। गोरखपुर सदर, कैंपियरगंज, सहजनवां, खजनी और गोला तहसील क्षेत्रों में नुकसान ज्यादा है।
3 of 6
गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
जंगल कौड़िया विकास खंड के कई गांव रोहिन नदी के पानी से घिरे हैं। सेमरा गांव के लोग परेशान हैं। 12 से ज्यादा घर पानी से घिरे हैं। प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कोई सुध लेने वाला नहीं है। यही स्थिति मोहम्मदपुर माफी, गझगांवा, भंडारो और गौराखास की है।
4 of 6
गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
उधर, राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर ही बह रही है। इससे कटान का खतरा है। बांधों पर दबाव है। रैट होल ने भी चुनौती बढ़ाई है। राप्ती नदी कोठा सेमरा तटबंध पर कई स्थानों पर कटान कर रही है। बेलकुर गांव के पास कई जगह रैट होल से पानी का रिसाव हो रहा है।
5 of 6
गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
केंद्रीय जल आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक गंडक नदी से 2,18200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। दूसरी तरफ जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण गोरखपुर की ओर से कहा गया है कि स्थिति नियंत्रण में है। 86 बाढ़ चौकियों पर सारी व्यवस्था की गई है। जिले में छोटी-बड़ी 259 नावें उपलब्ध हैं।