फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठंड का कहर: 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ विदा हुआ 2019, देखें तस्वीरें

Wed, 01 Jan 2020 06:39 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Wed, 01 Jan 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur weather Broke 40 year record in 2019
- फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2019 का अंतिम दिन दिसंबर में न्यूनतम तापमान के मामले में 40 साल का रिकॉर्ड तोड़कर विदा हुआ। 31 दिसंबर इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा। पारा लुढ़ककर चार डिग्री तक हो गया। इसके पहले 21 दिसंबर 1978 को तापमान लुढ़ककर 3 डिग्री हो गया था। बीते सप्ताह अधिकतम तापमान के सबसे कम होने का 58 साल का रिकॉर्ड टूट चुका है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बुधवार को बादल छाए रहेंगे।

Gorakhpur weather Broke 40 year record in 2019
ठंड में कुछ इस तरह दिखीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को सुबह जहां न्यूनतम तापमान काफी कम हो गया, वहीं घना कोहरा होने की वजह से लोग काफी परेशान रहे। दिन में भी सड़कों पर लोग हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर हुए। काफी गलन भी महसूस होती रही। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा छंट गया और सूरज निकल आया। इससे लोगों ने काफी राहत महसूस की।

Gorakhpur weather Broke 40 year record in 2019
गोरखपुर में ठंडी हवाओं के बीच लोगों ने जरूरी काम भी निपटाए। - फोटो : अमर उजाला

आज शाम से छा जाएंगे बादल
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के ऊपर सक्रिय है। इसके साथ ही पाकिस्तान और उसके सटे इलाकों में चक्रवाती हवाएं चलने के अलावा मध्यप्रदेश के ऊपर एक सर्कुलेशन बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur weather Broke 40 year record in 2019
गोरखपुर में ठंडी हवाओं का लुत्फ लेती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

इसकी वजह से एक जनवरी को जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा पश्चिमी उत्तरप्रदेश में बारिश होगी। शाम तक गोरखपुर के ऊपर भी बादल छा जाएंगे। दो जनवरी को गोरखपुर में अच्छी बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन
Gorakhpur weather Broke 40 year record in 2019
अलाव सेंकते लोग। - फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ वर्षों के दौरान दिसंबर का न्यूनतम तापमान

21 दिसंबर 1978    3.0
30 दिसंबर 1979    7.0
27 दिसंबर 1980    6.7
31 दिसंबर 1981    5.8
30 दिसंबर 1982    4.6
31 दिसंबर 1983    5.5
30 दिसंबर 1984    6.1
27 दिसंबर 1985    6.5
28 दिसंबर 1990    4.7
26 दिसंबर 1995    5.8
30 दिसंबर 2000    5.0
31 दिसंबर 2019    4.0
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed