फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में फिर जारी हुईं उपद्रवियों की तस्वीरें, लिखा-बताएं पहचान, ले जाएं इनाम

Thu, 02 Jan 2020 10:19 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 02 Jan 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur violence accused pictures again release, give information and take prize
चंद दिशाहीन युवकों ने कौम को परेशानी में डाला - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 20 दिसंबर को गोरखपुर में धारा 144 लागू होने के बावजूद तकरीबन 150 अज्ञात लोगों ने इकट्ठा होकर मदीना मस्जिद चौराहे के पास उपद्रव किया। उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की। चौकी इंचार्ज नखास अवधेश चंद्र मिश्र की तहरीर पर 150 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज किया गया। पुलिस इन उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आज फिर से उपद्रवियों की तस्वीरें जारी करते हुए लिखा गया है कि इनकी पहचान बताने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।
gorakhpur violence accused pictures again release, give information and take prize
गोरखपुर में हुए हिंसक प्रदर्शन को रोका जा सकता था - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर की हिंसा के मामले में अब कुल चार मुकदमे दर्ज हो गए हैं। इसमें से तीन कोतवाली और एक राजघाट थाने में दर्ज है। गोरखपुर के मीडिया सेल ने आज फिर से रिलीज जारी की कि दिनांक 20.12.2019 को जनपद गोरखपुर में उपद्रवियों/पथराव करने वाले निम्न व्यक्ति चिन्हित/वांटेड है। सभी लोग इनको पहचाने और इन व्यक्तियो की सूचना पुलिस दे, सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पता गोपनीय रखा जायेगा एवं उचित इनाम दिया जायेगा।
gorakhpur violence accused pictures again release, give information and take prize
गोरखपुर पुलिस ने जुमे की नमाज के लिए अपील जारी की - फोटो : अमर उजाला
वहीं, गोरखपुर पुलिस ने इस शुक्रवार को भी जुमे की नमाज के लिए अपील जारी की है।
आप सभी जनपदवासी जिम्मेदार व शान्तिप्रिय नागरिक है । जनपद में धारा 144 लागू है । अतः कोई भी बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन/सभा व सोशल मीडिया (फेसबुक/व्हाट्सएप/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि) पर दुष्प्रचार/भ्रामक सन्देश व आपत्तिजनक टिप्पणी न करें जिससे कानून व्यवस्था/सौहार्द बिगड़ने का खतरा उत्पन्न हो। ऐसा करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। जनपद में शान्ति व्यवस्था / सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। गोरखपुर पुलिस आप सब की सुरक्षा हेतु कृत संकल्पित है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur violence accused pictures again release, give information and take prize
संभ्रात लोगों की मदद से पुलिस अफसरों के पास पहुंचे कई आरोपितों के परिवार वाले। - फोटो : अमर उजाला
नखास चौकी प्रभारी ने कोतवाली में दिए तहरीर में आरोप लगाया था कि 20 दिसंबर को शहर में धारा 144 लागू होने के बावजूद तकरीबन 150 अज्ञात लोगों ने इकट्ठा होकर मदीना मस्जिद चौराहे के पास उपद्रव किया। उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की। उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने धरना शुरू कर दिया। भीड़ मदीना मस्जिद से आगे बढ़ रही थी तो पुलिस ने उन्हें रोका। भीड़ में शामिल अराजक तत्वों ने पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की भी की।
विज्ञापन
gorakhpur violence accused pictures again release, give information and take prize
पूरे शहर में पुलिस बल तैनात। - फोटो : अमर उजाला
बीते 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद गोरखपुर में हुए हिंसक प्रदर्शन में शामिल लोगों की तस्वीरें पहले भी जारी की गई थीं। साथ ही पुलिस ने ये अपील भी की थी कि सभी लोग इन्हें पहचानें और इन व्यक्तियों की सूचना पुलिस को निम्न नम्बरों ( Sho कोतवाली  9454403517, Co कोतवाली 9454401411, Sp City 9454401054) पर दें, सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पता गोपनीय रखा जायेगा एवं उचित इनाम दिया जायेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed