कोरोना महामारी के कारण लंबे इंतजार के बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में बची हुई वार्षिक परीक्षाएं आज से सोशल डिस्टेंसिंग के बीच शुरू हुई।
2 of 5
गोरखपुर विश्वविद्यालय परीक्षा।
- फोटो : अमर उजाला।
विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन एवं दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में सैनिटाइजर टनल से होकर विद्यार्थियों को प्रवेश मिला। जबकि अन्य डिग्री कॉलेजों में बने परीक्षा केंद्रों पर लंबी लाइन लगवा कर थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई और हैंड सैनिटाइजर कराकर कक्षाओं में भेजा गया। परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र से नकल की सूचना नहीं मिली है।
3 of 5
गोरखपुर विश्वविद्यालय परीक्षा।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर विश्वविद्यालय में दीक्षा भवन में परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां करीब 500 विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दी। सभी विद्यार्थी परीक्षा समय सुबह 9:00 बजे से करीब एक घंटे पहले ही पहुंच गए थे उन्हें लाइन में लगवाया गया और दो सैनिटाइजर टनल के बीच से गुजारा गया।
4 of 5
गोरखपुर विश्वविद्यालय परीक्षा।
- फोटो : अमर उजाला।
सभी की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें कक्षाओं में भेजा गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी परीक्षार्थियों को थोड़ी देर रोक रोक कर बाहर निकाला गया ताकि सोशल डिस्टेंसिंग कायम रह सके।
5 of 5
गोरखपुर विश्वविद्यालय परीक्षा।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्य नियंता प्रो प्रदीप यादव ने बताया कि बहुत ही अच्छी तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई विद्यार्थियों ने भी परीक्षा में बहुत ही सहयोग किया।