{"_id":"60cac8d88d132b088a574df2","slug":"gorakhpur-rohin-river-crossed-danger-mark-and-increased-water-level-of-rapti-river","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रोहिन ने पार किया खतरे का निशान, राप्ती नदी का भी जलस्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रोहिन ने पार किया खतरे का निशान, राप्ती नदी का भी जलस्तर बढ़ा
Thu, 17 Jun 2021 09:48 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:48 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर राप्ती नदी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से गोरखपुर मंडल में बहने वाली नदियां उफान पर हैं। रोहिन नदी खतरे के लाल निशान को पार कर गई है। वहीं राप्ती नदी का जलस्तर डेढ़ मीटर से अधिक बढ़ गया है। यही रफ्तार रही तो गुरुवार यानी आज राप्ती भी लाल निशान के करीब पहुंच जाएगी। इसी प्रकार घाघरा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। यह भी जल्द खतरे के निशान के करीब पहुंच जाएगी। उधर, गंडक नदी में चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी आने से स्थिति भयावह हो गई है।
गोरखपुर राप्ती नदी।
- फोटो : अमर उजाला।
जब नेपाल में बारिश होती है तो यहां के नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होती है। इस समय राप्ती, घाघरा, रोहिन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
गंडक नदी।
- फोटो : अमर उजाला।
गंडक में आया चार लाख क्यूसेक पानी
नेपाल की पहाड़ियों से निकल कर महराजगंज, कुशीनगर होते हुए बिहार की सीमा में बहने वाली गंडक नदी में बाल्मीकि नगर बैराज से पानी छोड़ा जाता है।
नेपाल की पहाड़ियों से निकल कर महराजगंज, कुशीनगर होते हुए बिहार की सीमा में बहने वाली गंडक नदी में बाल्मीकि नगर बैराज से पानी छोड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर राप्ती नदी।
- फोटो : अमर उजाला।
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता केके राय ने बताया कि बुधवार की सुबह 404000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे तटीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जब तीन लाख 80 हजार क्यूसेक से अधिक पानी गंडक में आ जाएगा तो समस्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर राप्ती नदी।
- फोटो : अमर उजाला।
बुधवार को नदियों का जलस्तर
घाघरा - अयोध्या : सुबह 90.750 मीटर, शाम को 91. 350 मीटर, खतरे का निशान 92.730 मीटर।
राप्ती - बर्घघाट : सुबह 71.200 मीटर, शाम को 72.538 मीटर, खतरे का निशान 74.980 मीटर।
रोहिन -तिनमुहानी : सुबह 81.780 मीटर, शाम 82.520 मीटर, खतरे का निशान 82.440 मीटर।
घाघरा - अयोध्या : सुबह 90.750 मीटर, शाम को 91. 350 मीटर, खतरे का निशान 92.730 मीटर।
राप्ती - बर्घघाट : सुबह 71.200 मीटर, शाम को 72.538 मीटर, खतरे का निशान 74.980 मीटर।
रोहिन -तिनमुहानी : सुबह 81.780 मीटर, शाम 82.520 मीटर, खतरे का निशान 82.440 मीटर।