फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: टीकाकरण के लिए अगले माह से घर-घर पहुंचेगी 'बुलावा पर्ची', इन लोगों से ली जाएगी मदद

Wed, 16 Jun 2021 07:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Jun 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
call slip will reach door to door from next month for vaccination in gorakhpur  यू
भारत में कोरोना टीकाकरण। - फोटो : पीटीआई

गोरखपुर में कोविड टीकाकरण की रफ्तार में तेजी लाने के लिए विभाग हर संभव कोशिश में जुटा हुआ है। इसके तहत अब अगले महीने से घर के करीब ही केंद्र बनाकर लोगों के टीकाकरण कराने की तैयारी है। इसके लिए लोगों को उसी तर्ज पर बाकायदा 'बुलावा पर्ची' भेजी जाएगी, जैसे लोकसभा-विधानसभा व अन्य चुनाव में मतदान के लिए भेजी जाती है। इसमें टीकाकरण की तिथि और स्थान का उल्लेख होगा। ग्राम प्रधान, लेखपाल, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, पंचायत सेक्रेटरी और युवक मंगल दल/महिला मंगल दल का भी इसमें सहयोग लिया जाएगा।



प्रदेश के अपर मुख्य सचिव-स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इसे लेकर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकास खंड को तथा शहरी क्षेत्र में शहरी निकाय को इकाई के रूप में लेकर कार्ययोजना बनानी है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...


 

call slip will reach door to door from next month for vaccination in gorakhpur  यू
कोरोना वायरस टीकाकरण। - फोटो : PTI

बताया कि इन इकाइयों को क्लस्टर्स में इस तरह से विभाजित किया जाएगा ताकि एक माह के अंदर टीकाकरण टीमें सभी क्लस्टर्स में पहुंच जाएं। क्लस्टर में चल टीमों के द्वारा टीकाकरण के अतिरिक्त अस्पतालों/आरोग्य व स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य भवनों पर स्थिर टीकाकरण (स्टेटिक) केंद्रों के माध्यम से भी टीका लगाया जाएगा।

 

call slip will reach door to door from next month for vaccination in gorakhpur  यू
कोरोना वायरस टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

क्लस्टर में टीकाकरण करने वाली टीमों के समूह को क्लस्टर वैक्सीनेशन ग्रुप कहा जाएगा। राजस्व ग्राम में टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाने और अनुकूल वातावरण बनाने वाली टीम को मोबिलाइजेशन टीम कहा जाएगा और किसी क्लस्टर के सभी राजस्व ग्रामों की टीमों के समूह को क्लस्टर मोबिलाइजेशन ग्रुप कहा जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
call slip will reach door to door from next month for vaccination in gorakhpur  यू
कोरोना वायरस टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।
ऑन स्पॉट होगी रजिस्ट्रेशन की सुविधा
सीएमओ ने बताया कि कार्ययोजना के मुताबिक प्रत्येक क्लस्टर के लिए टीकाकरण की तिथियों एवं स्थान पूर्व से ही घोषित किए जाएंगे। इन सभी स्थलों पर वही पर रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा होगी और घर के नजदीक ही केंद्र बनाकर टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए उपयुक्त भवनों जैसे- पंचायत घर, विद्यालय भवन या अन्य परिसर का उपयोग होगा।
 
विज्ञापन
call slip will reach door to door from next month for vaccination in gorakhpur  यू
कोरोना वायरस टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

यह ध्यान रखा जाएगा कि हर क्लस्टर में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों की आबादी करीब-करीब समान हो ताकि चार से छह दिन में उन सभी का टीकाकरण किया जा सके। क्लस्टर के विभाजन में मतदाता सूची भी सहायक हो सकती है। उसी के मुताबिक आशा के माध्यम से लोगों के घरों पर बुलावा पर्ची मिलेगी। इसमें टीकाकरण तिथि और स्थान का उल्लेख होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed