गोरखपुर शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित बगहा मंदिर के पास आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में सदर सांसद व फिल्म अभिनेता रविकिशन ने ऑनलाइन सीएम योगी से बात करते हुए कहा कि हाथरस में सरकार को एक तरह से हिरासत में लेकर दंगे कराने की साजिश रची गई थी। जिसे नाकाम करने के लिए मुख्यमंत्री व वहां का पुलिस प्रशासन बधाई का पात्र है।
सांसद रवि किशन ने सीएम योगी को दी बधाई, बोले- हाथरस कांड की साजिश को किया नाकाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपक्षी चाहे वह कांग्रेस, सपा, बसपा, पीएफआई हो या भीम आर्मी सभी के मंसूबे नाकाम हुए। उनका असली व घिनौना चेहरा उजागर हुआ है। कुछ मीडिया चैनल जो भ्रामक व तथ्यहीन खबरें चला रहे थे, वे अब सच्चाई दिखाने लगे। सीबीआई, एसआईटी जांच कर रही हैं। धीरे धीरे एक-एक चीज उजागर हो रही है। बिटिया को भी न्याय मिलेगा। युवती के भाई से आरोपी का कॉल रिकार्ड भी सामने आए हैं। नार्को टेस्ट भी होगा। जिससे पूरी सच्चाई लोगों के सामने उजागर होगी।
इसके साथ ही रविकिशन ने सीएम से कहा कि गोरखपुर पर्यटन के मामले में बहुत आगे हो गया है। इसका नतीजा है कि यहां तीन-चार भोजपुरी फिल्मों व एक वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई है। जिधर कैमरा लगाइए वहीं स्वर्ग नजर आता है। कहा कि यह जो छोटे-छोटे 165 से ज्यादा कामों का शिलान्यास हुआ है, वह विकास की गति को आगे बढ़ाएगा। चाहे वह किसी का भी घर हो, उसके घर तक सड़कों व अन्य विकास इससे पहुंचा है।
अयोध्या से आए कलाकारों ने लोगों का मन मोहा
अयोध्या से आए करीब 25 कलाकारों ने अपने नृत्य व वेशभूषा से लोगों का मन मोह लिया। लोगों ने उनके साथ सेल्फी खींची और मोबाइल में तस्वीरें व वीडियो भी बनाया। सांसद जैसे ही वहां पहुंचे अलग-अलग वेशभूषा में मौजूद कलाकारों ने कतार में खड़े होकर उनका स्वागत किया। सदर सांसद ने भी उनका हौसला बढ़ाया। अयोध्या से आए फरूआही की अहिरउवा लोक नृत्य करने वाले 12 कलाकारों ने अपने नृत्य से मन मोहा तो वहीं बादल सांवरिया के नेतृत्व में आए 13 कलाकारों ने राम, लक्ष्मण, सीता, पंचमुखी हनुमान, शिव, पार्वती, मोर आदि की वेशभूषा धारण की।