फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदिरा गांधी ने जिस 'बेटी' को लिया था गोद, अब योगी सरकार संवारेगी उसका जीवन

Fri, 09 Oct 2020 08:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Oct 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
special story of Sonkesia and Indira gandhi CM yogi connection in kushinagar
सोनकेशिया को इंदिरा गांधी ने उठाया था गोद में। - फोटो : अमर उजाला।

इंदिरा गांधी की ‘बेटी’ सोनकेशिया के घर स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का निर्माण शुरू करा दिया गया है। गुरुवार की दोपहर सांसद विजय दुबे के पुत्र व नेबुआ नौरंगिया के ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे भी नरायनपुर पहुंचे और सोनकेशिया की कुशलक्षेम पूछी। गांव के लोगों ने ब्लॉक प्रमुख के समक्ष बिजली, सड़क, पेयजल व जलनिकासी की मांग रखी। शशांक दुबे ने सांसद के हवाले से इन मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

special story of Sonkesia and Indira gandhi CM yogi connection in kushinagar
सोनकेशिया के घर शौचालय का निर्माण शुरू हो गया है। - फोटो : अमर उजाला।

कप्तानगंज क्षेत्र के नरायनपुर गांव की सोनकेशिया की दादी बसरकलिया की जनवरी 1980 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके अगले दिन हुए बवाल के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी नरायनपुर गांव आई थीं। तब उन्होंने छह वर्ष की रही सोनकेशिया को गोद लिया था। लेकिन बाद में किसी ने इस परिवार की सुध नहीं ली। ‘अमर उजाला’ ने मंगलवार के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसी दिन रात में डीएम की अगुवाई में अफसर सोनकेशिया के घर पहुंचे और उसे शौचालय, राशनकार्ड, लाल कार्ड, बच्चों की पढ़ाई आदि का इंतजाम कराने का निर्देश दिया। गुरूवार को पंचायतीराज विभाग की तरफ से सोनकेशिया के घर में शौचालय का निर्माण शुरू करा दिया गया।

special story of Sonkesia and Indira gandhi CM yogi connection in kushinagar
सोनकेशिया के घर सांसद विजय कुमार दुबे के पुत्र शशांक दुबे पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।

दोपहर में सोनकेशिया के घर सांसद विजय कुमार दुबे के पुत्र शशांक दुबे पहुंचे और सोनकेशिया देवी और उसके बच्चों से बात कर उनकी समस्याएं जानीं। शशांक ने इस परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। गांव के लोगों ने शशांक दुबे के सामने बिजली के जर्जर तार, ट्रांसफार्मर, सड़क, जल निकासी, ड्रेन की सफाई आदि का मामला उठाया। रामाश्रय, अदालत व रेखा प्रजापति ने पट्टे पर मिले पोखरे पर कब्जा नहीं मिलने का मामला उठाया। शशांक ने सांसद की तरफ से सभी लोगों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान भोला प्रसाद, ज्ञानचंद कुंअर, प्रिंस मद्धेशिया, प्रिंस जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, वरुण खान, फखरुद्दीन मैनुद्दीन, दिनेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
special story of Sonkesia and Indira gandhi CM yogi connection in kushinagar
अपने बच्चों के साथ सोनकेशिया। - फोटो : अमर उजाला।
पशुपालन करती हैं सोनकेशिया
जीवन यापन के लिए सोनकेशिया पशुपालन करती हैं। उन्होंने पांच बकरियां और एक भैंस पाल रखी है। सोनकेशिया के पति रामाशीष गांव में मजदूरी करते हैं। सोनकेशिया ने बताया कि मंगलवार की रात गांव में आए अफसरों ने उसे हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। उनके पुत्र को भी शनिवार को जिला मुख्यालय पर बुलाया गया है। इस संबंध में मोतीचक के बीडीओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस परिवार को पात्रता के अनुसार सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
special story of Sonkesia and Indira gandhi CM yogi connection in kushinagar
डीएम ने सोनकेशिया को मदद का भरोसा दिया था। - फोटो : अमर उजाला।

राजस्व टीम ने हटवाया अतिक्रमण
सोनकेशिया देवी के गांव नरायनपुर में गुरुवार को राजस्व टीम ने पैमाइश कर अतिक्रमण हटवाया। पुलिस की मौजूदगी में पोखरी की भी पैमाइश की गई। सार्वजनिक जमीन से झोपड़ियां हटवाई गईं। सोनकेशिया देवी का प्रकरण चर्चा में आने के बाद मंगलवार की रात में गांव पहुंचे डीएम को लोगों ने यहां अतिक्रमण की शिकायत की थी। गांव के एक धोबी व दो कुम्हार जाति के लोगों ने अतिक्रमण के चलते पोखरे में कपड़ा नहीं धो पाने व बर्तन बनाने के लिए मिट्टी नहीं निकाल पाने की बात कही थी। गुरुवार की शाम को हुई इस कार्रवाई के दौरान मौके पर राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार, लेखपाल मारकंडेय गुप्ता, लेखपाल चित्रमणि, दिलीप सिंह, पुलिसकर्मी रामभवन यादव, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed