फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रदूषण से चिंता: लखनऊ-पटना से भी ज्यादा प्रदूषित है अपना गोरखपुर, जानिए कितना है एयर क्वालिटी इंडेक्स

Wed, 17 Nov 2021 08:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Nov 2021 08:05 PM IST
सार

अत्यंत खराब है गोरखपुर में वायु प्रदूषण स्तर, एयर क्वालिटी इंडेक्स 303 दर्ज, पिछले एक पखवाड़े के दौरान एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के भी ऊपर हो रही है दर्ज

विज्ञापन
Gorakhpur more polluted than Patna and Lucknow
गोरखपुर शहर। - फोटो : राजेश कुमार

पटना, लखनऊ, बनारस से भी ज्यादा अपने गोरखपुर में वायु प्रदूषण है।  दीपावली के बाद से हवा की जो गुणवत्ता बिगड़ी है, वह दीपावली के एक पखवाड़ा बाद तक खराब बनी हुई है। बुधवार को भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 303 दर्ज की गई। पिछले 10 दिन के दौरान करीब प्रत्येक दिन हवा की यह गुणवत्ता खराब बनी हुई है और एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के ऊपर रह रहा है।



हवा की गुणवत्ता अत्यंत खराब होने की वजह से जहां दिल्ली में लॉकडाउन की बात चल रही है। वही गोरखपुर की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। 300 के ऊपर एयर क्वालिटी इंडेक्स को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से काफी खतरनाक माना जाता है, गोरखपुर में करीब 15 दिनों से यह स्थिति बनी हुई है। जबकि गोरखपुर के आसपास के जिलों लखनऊ प्रयागराज वाराणसी आदि का वायु प्रदूषण स्तर गोरखपुर की तुलना में काफी कम है।

 

Gorakhpur more polluted than Patna and Lucknow
गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला

हवा की थमी रफ्तार ने थाम रखी है गोरखपुर के ऊपर प्रदूषण
दरअसल इन दिनों ऊपरी वायुमंडल के अलावा निचले वायुमंडल में भी हवा की रफ्तार काफी धीमी है। इस वजह से गोरखपुर के ऊपर प्रदूषण की यह चादर फैली हुई है। इन दिनों आकाश में जो धुंध सा दिख रहा है, वह कोहरा नहीं प्रदूषण की चादर है जो पूरे जिले के ऊपर छायी हुई है।

 

Gorakhpur more polluted than Patna and Lucknow
गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।

कुछ यूं है अन्य शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स
गोरखपुर 303
दिल्ली 368
नोएडा 348
लखनऊ 239
प्रयागराज 234
वाराणसी 215
मुजफ्फरपुर 253
पटना 230

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur more polluted than Patna and Lucknow
गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।

तारीख एयर क्वालिटी इंडेक्स

गोरखपुर
8 नवंबर 325
9 नवंबर 382
10 नवंबर 345
11 नवंबर 277
12 नवंबर 260
13 नवंबर 273
14 नवंबर 304
15 नवंबर 297
17 नवंबर 303

विज्ञापन
Gorakhpur more polluted than Patna and Lucknow
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।

एयर क्वालिटी इंडेक्स मानक
0-50 अच्छा
51-100 संतोषजनक
101-200 थोड़ा खराब
201-300 खराब
301-400 अत्यंत खराब
401-500 गंभीर

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि नमी युक्त मौसम की वजह से गोरखपुर के ऊपर प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है। दूसरी सबसे बड़ी वजह यह है कि ऊपरी और निचली वायुमंडल में हवा की रफ्तार काफी कम है। इस वजह से वायुमंडल में मौजूद प्रदूषण के कारण दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित नहीं हो पा रहे हैं। गाड़ियों से निकलने वाले धुएं के अलावा ग्रामीण इलाकों में पराली जलाने की वजह से भी वातावरण प्रदूषित हो रहा है। एक वजह यह भी है कि दिल्ली हरियाणा पंजाब आदि इलाके से जो पछुआ हवा चल कर आ रही है गोरखपुर तक आते-आते काफी धीमी हो जा रही है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed