फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला फाउंडेशन और नगर निगम का अभियान: शहरवासियों को दिया गया कूड़ेदान, निस्तारण की ली गई शपथ

Tue, 16 Nov 2021 03:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 16 Nov 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
amar ujala and nagar nigam distribute dustbins in gorakhpur
अमर उजाला फाउंडेशन और नगर निगम का अभियान। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर नगर निगम और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार की सुबह सराफा रेजीडेंसी में 48 परिवारों में दो-दो कूड़ेदान वितरित किया गया। नगर निगम की ओर से कर्नल सीपी सिंह, नर्वदेश्वर पांडेय और बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने प्लाटिक से होने वाले नुकसान, अलग-अलग डस्टबिन में सूखा और गीला कचरा एकत्र करने और उससे कैंपस में ही खाद बनाने के तरीके बताए।


नर्वदेश्वर पांडेय ने कहा कि बुधवार से सुबह 10 बजे नगर निगम की गाड़ी रोजाना आएगी। आप सभी लोग डस्टबिन में अलग-अलग कचरा रखिये, जिसे सफाईकर्मी उठाकर ले जाएंगे और डस्टबिन को सफाई करके लौटा देंगे। इस दौरान डॉ आशीष छापड़िया की ओर से जुट का झोला देकर प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर सोसायटी के अध्य्क्ष रवि अग्रवाल, विष्णु कुमार परसरायका, अनूप मोदी, दिनेश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, डॉ. आशीष छापड़िया, कश्यप अग्रवाल, अरविंद कनोडिया, अरुण अग्रवाल, प्रकाश मस्करा, उषा मस्करा, राम गोपाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
amar ujala and nagar nigam distribute dustbins in gorakhpur
अमर उजाला फाउंडेशन और नगर निगम का अभियान। - फोटो : अमर उजाला।

शहर साफ रखने में आप भी करें सहयोग

गोरखपुर अमर उजाला फाउंडेशन और नगर निगम ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों को सूखा और गीला कूड़ा निस्तारण के प्रति जागरूक करने की पहल की है। 

मंगलवार को जाफरा बाजार स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी में कॉलोनी वासियों को सूखा कूड़ा नीले डस्टबिन में और गीला कूड़ा यानी किचन वेस्ट हरे डस्टबिन में डालने को प्रेरित किया। कॉलोनी वासियों को हरा और नीला डस्टबिन भी वितरित किया गया।

जागरूकता अभियान  में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी ने कॉलोनी वासियों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत घरेलू कूड़ा निस्तारण के बारे में जागरूक किया। उपस्थित लोगों को  बताया कि नगर निगम क्षेत्र में प्रतिदिन 350 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। यदि इसका वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण नहीं किया गया तो कूड़े के पहाड़ बन जाएंगे और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचेगा। बताया कि लगभग 60% कूड़े को रिसाइकल कर इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। गीला कचरा यानी किचन वेस्ट खाद्य सामग्री आदि को अलग कर इस से जैविक खाद बनाई जा सकती है जबकि सूखे कचरे में से पुनः इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुएं अलग कर उनका प्रयोग उत्पाद बनाने में किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से शहर को साफ रखने की भी अपील की, कहां की महानगर में प्रतिदिन 12 लाख लोग कूड़ा कचरा निकालते हैं इनकी जिम्मेदारी 3000 सफाई कर्मियों पर है। यदि सूखा कूड़ा नीले डब्बे में और गीला कचरा हरे डिब्बे में अलग-अलग डालेंगे तो कूड़ा प्रबंधन और आसान हो जाएगा।

अंत में कॉलोनी वासियों को हरा और नीला डस्टबिन वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुकेश नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी के साथ जोनल ऑफिसर अमरेश बहादुर पाल, सफाई निरीक्षक राम विजयपाल, सफाई सुपरवाइजर मजीद, इम्तियाज मेट के साथ नगर निगम के सफाई कर्मी उपस्थित रहे। अमर अमर उजाला और नगर निगम की इस पहल को कॉलोनी के सुनील सिंघानी, ब्रज मोहन अवस्थी, सुभाष अवस्थी, मनोज सिन्हा, अभिषेक पांडेय, आनंद अग्रवाल, अंकित मिश्रा, अंचित अग्रवाल, राजेंद्र कुमार, अंजना मिश्रा, आदि कॉलोनी वासियों ने सराहा और सफाई में सहयोग देने का संकल्प लिया।

amar ujala and nagar nigam distribute dustbins in gorakhpur
अमर उजाला फाउंडेशन और नगर निगम का अभियान। - फोटो : अमर उजाला।

वैज्ञानिक तरीके से कूड़े के निस्तारण की ली शपथ

अमर उजाला फाउंडेशन और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मेडिकल कॉलेज रोड स्थित जैमिनी पैराडाइज में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत गीला सूखे कचरे का डोर टू डोर एकत्रीकरण, परिवहन, प्रोसेसिंग एवं वैज्ञानिक निस्तारण के क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही साथ वहां रहने वाले लोगों में गीला और सूखे कचरे के वैज्ञानिक तरीके से एकत्रीकरण के लिए अलग-अलग नीले और हरे रंग के डस्टबिन का वितरण किया गया।


जैमिनी पैराडाइस के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कोहली ने कहा कि हर फ्लैट में रहने वाले लोगों में गीले और सूखे डस्टबिन का अलग अलग वितरण करने से कूड़े का सही तरीके से निस्तारण हो सकेगा।

नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने कहा कि इस साझा प्रयास से विकेंद्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में प्रगति होगी। आगे हम कूड़े को स्त्रोत स्तर पर ही वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित करने में सफल होंगे। गीले कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण के क्रम में महानगर में मौजूद पार्कों में कंपोस्ट हेतु गड्ढे की खुदाई कराकर वहां पर जैविक खाद वर्मी कंपोस्ट खाद और फूलों के अपशिष्ट से खाद बनाने की योजना को मूर्त रूप देकर इन खातों की ब्रांडिंग की जाएगी।

इससे रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे, वहीं पर्यावरण भी स्वस्थ्य रहेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर निगम के जोनल अधिकारी बीके नाल सफाई निरीक्षक सुनील सिंह जैमिनी पैराडाइज के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कोहली, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सचिव आशीष मणि त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष संजय तुलसियान, डॉ अवनीश राणा, सतीश नांगलिया, नीतू सिंह, एसपी सिंह, अरविंद मिश्रा, आनंद आहूजा ने अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala and nagar nigam distribute dustbins in gorakhpur
अमर उजाला फाउंडेशन और नगर निगम का अभियान। - फोटो : अमर उजाला।

सूखे क़ूड़े और गीले कूड़े की करें पहचान करें, दूर होगी गंदगी

अपार्टमेंट में सूखे कूडे और गीले कूड़े की पहचान कर उसे व्यवस्थि कर अलग अलग डिब्बों में डालें। इसके लिए हरे रंग और नीले रंग के दो डिब्बे दिए जा रहे हैं। सभी प्रयास करें कि घरों के इन गंदगियों को इन्हीं डिब्बों के माध्यम से अपने परिसर के नीते किसी बड़े कूड़ेदान में रख दें। नगर निगम की टीम आएगी, कूड़ों को हरे और नीले डिब्बों के अनुसार उठा कर ले जाएगी। हालांकि, नीचे रखे कूड़े से अंदाज लग सकेगा कि, आखिर कितनी मात्रा में ऐसे कूड़े घर से बाहर आ रहे हैं। इसके बाद उसी अनुपात में एक कूड़े का डिब्बा अपार्टमेंट में नगर निगम की तरफ से लगवा दिया जाएगा।

 

ये बातें अमर उजाला फाउंडेशन और नगर निगम के स्वच्छ भारत अभियान के तहत सहायक नगर आयुक्त अविनाश सिंह और अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह ने कहीं। गोरखनाथ स्थित श्रीजी अपार्टमेंट में अभियान के तहत सोसाइटी के संग अधिकारियों ने कूड़े के निस्तारण और गंदगी को लेकर चर्चा की। आरबी सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में प्रतिदिन 350 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। यदि इसका वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण नहीं किया गया तो कूड़े के पहाड़ बन जाएंगे और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचेगा। उदाहरण के तौर पर उन्होंने दिल्ली गाजियाबाद के बार्डर गाजीपुर का जिक्र किया।

बताया कि गीला कचरा यानी किचन वेस्ट खाद्य सामग्री आदि को अलग कर इस से जैविक खाद बनाई जा सकती है जबकि सूखे कचरे मैं से पुनः इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुएं अलग कर उनका प्रयोग उत्पाद बनाने में किया जा सकता है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि बच्चे अगर चिप्स खाते हैं या घरों में कोल्डड्रिंक का बोतल खाली होती है तो उसे फेंकिए मत। उसी कूड़ेदान में डालिए।

अपार्टमेंट के राज किशोर गुप्ता और दीपक जायसवाल ने कहा कि गीले कूड़े को नीचे जमीन कर गिराकर सफाई कर्मी उठाते हैं। इससे गंदगी रह जाती है। इसके अलावा आस पास के इलाकों की गंदगी के वजह से मच्छर काफी लगते हैं। ऐसे में समय समय पर फागिंग की व्यवस्था करवा दें। इसपर उन्होंने बताया कि इसका इंतजाम जल्द कर दिया जाएगा। इस दौरान नगर निगम के कार्यवाहक सफाई निरीक्षक हरिलाल और सुधीर कुमार थे। वहीं अपार्टमेंट की तरफ से सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, सचिव शिवशंकर लाल श्रीवास्तव, विनित तुलस्यान भी रहे।

 

नगर निगम ने डिब्बे भी दिए

नगर निगम ने परिचर्चा के बाद सोसाइटी के सदस्यों के हरे और नीले रंग का डिब्बा दिया। बताया कि इसे अपार्टमेंट के सभी फ्लैट में दे दिया जाए। इसी डिब्बे में कूड़ों की पहचान कर, उसे निस्तारित करें। इसके बाद अपार्टमेंट में नीचे रखे बड़े डिब्बे में लाकर उसे फेंकवा दें। लगभग 150 डिब्बे अपार्टमेंट में दिए गए।

 

विज्ञापन
amar ujala and nagar nigam distribute dustbins in gorakhpur
अमर उजाला फाउंडेशन और नगर निगम का अभियान। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखधाम अपार्टमेंटः अपार्टमेंट में दिए गए डिब्बे, अब नियंत्रित होकर डालेंगे कूड़ा

गोरखधाम अपार्टमेंट में नगर निगम की टीम ने सभी अपार्टमेंट में हरे व नीले रंग के डिब्बे दिए। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि इन्हीं डिब्बों के माध्यम से कूड़े का निस्तारण करें। इसके अलावा साफ सफाई के लिए सुक्षावों को आमंत्रित किया।

 

दरअसल, गोरधाम अपार्टमेंट में अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह और सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रचार सिंग खुद रहते हैं। अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि यहां शुरू से साफ सफाई के लिए परेशानी नहीं होती है। दोनों अधिकारियों के आने से सफाई कर्मी समय के पाबंद हो गए हैं।

चर्चा में कपिल श्रीवास्तव और अपर नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम और अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से स्वच्छ भारत मुहिम से तहत एक अभियान चलाया गया है। इस अभियान से जुड़कर हमें भी अपने घरों, आस पास साफ सफाई का अतिरिक्त ध्यान रखना होगा। इसके लिए सूखे कूड़े और गीले कूड़े के बारे में अपर व सहायक नगर आयुक्त ने जानकारी दे दी है।

अधिकारियों ने बताया कि सूखे कूड़े और गीले कूड़े को व्यस्थित तरीके से निस्तारित करेंगे तो उससे काफी फायदा होगा। पहला कि घरों में साफ सफाई बेहतर हो सकेगी, जिससे बीमारियां दूर भागेंगी। दूसरा इसे रिसाइकल कर जैविक खाद बना सकेंगे। इस दौरान मनीष केसरवानी, निखिल मोटानी, अतुल जैन, महेंद्र अग्रवाल, पियूष, महेंद्र, नासिर, बनर्जी, चटर्जी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed