फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Monsoon: गोरखपुर में मानसून ने दी दस्तक, अब लोगों को सता रही यह चिंता

Tue, 21 Jun 2022 03:40 PM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर।
टीपी शाही, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Jun 2022 03:40 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Monsoon knock on 31 Out of 30 projects incomplete
गोरखपुर में नाले का निर्माण चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जनपद में बहने वाली नदियों के तटबंधों को बाढ़ से बचाव के लिए 31 परियोजनाओं का कार्य पूरा होने की समयसीमा 20 जून थी। लेकिन मानसून के जिले में दस्तक देने के बावजूद अब तक मात्र एक परियोजना पूरी हो सकी है।

Gorakhpur Monsoon knock on 31 Out of 30 projects incomplete
गोरखपुर में नाले का निर्माण चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
ड्रेनेज खंड में माधोपुर तटबंध एवं कुदरिया मानीराम तटबंध पर अब तक 50 प्रतिशत ही कार्य हो पाया है। इसी प्रकार, बाढ़ खंड डिवीजन में विनहा तटबंध के किलोमीटर एक से 4.400 पर कटान निरोधक कार्य चल रहा है।  सिंचाई विभाग की मुख्यालय भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक इटौवा तटबंध पर फिल्टर का कार्य पूरा कर लिया गया है।

Gorakhpur Monsoon knock on 31 Out of 30 projects incomplete
गोरखपुर में नाले का निर्माण चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

विभाग के जिम्मेदार कार्य पूरा होने में विलंब का कारण देरी से धन मिलने को बता रहे हैं। उनका कहना है कि इसी वजह से कार्य अभी अधूरा है।  विभाग के अधिकारियों का दावा है कि कई कार्य 90 प्रतिशत से अधिक हो चुके हैं। अब तक नदी में पानी नहीं आया है। इसलिए अधिकतर कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Monsoon knock on 31 Out of 30 projects incomplete
गोरखपुर में नाले का निर्माण चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

पिछले साल अधिक बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गए थे कई तटबंध
जनपद में सरयू, राप्ती, रोहिन, गोर्रा, कुआनो, आमी आदि नदियां बहती हैं। पिछले साल अधिक बारिश होने के कारण नदियों में अधिक पानी हो गया था। इसके कारण लंबे समय तक पानी तटबंधों पर जमा रहा। इससे बहुत से तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए थे। तटबंध इस साल की बाढ़ में टूटे नहीं इसके लिए 31 संवेदनशील स्थानों पर कटान निरोधी कार्य कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur Monsoon knock on 31 Out of 30 projects incomplete
गोरखपुर में नाले का निर्माण चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि कुछ परियोजनाओं के लिए धन विलंब से मिला। इसके चलते कार्य देर से शुरू हुआ। जो कार्य देर से शुरू किए गए, वह सुरक्षित स्तर पर आ गए हैं। अति संवेदनशील स्थलों पर तेजी से कार्य कराया जा रहा है। अधिकतर कार्य पूरा होने के करीब है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed