गोरखपुर रामगढ़ताल किनारे ‘लंदन आई’ की तरह का झूला लगाया जा सकता है। इसी सिलसिले में सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन ने शनिवार को लखनऊ जाकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। सांसद ने रामगढ़ताल किनारे ‘गोरखनाथ आई’ लगाने का प्रस्ताव दिया है। सांसद के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
गोरखपुर में लग सकता है 'लंदन जैसा झूला', सांसद रवि किशन ने सीएम योगी को दिया प्रस्ताव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद ने कहा कि गोरखपुर पूर्वांचल का सबसे प्रमुख शहर है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। रामगढ़ताल की खूबसूरती की चर्चा देशभर में है। अब फिल्मों की शूटिंग होने लगी है। लिहाजा, लंदन की टेम्स नदी के किनारे स्थित लंदन आई जैसा आकर्षक झूला रामगढ़ताल किनारे लगवाने का प्रस्ताव दिया है। इसका नाम ‘गोरखनाथ आई’ होगा। गोरखपुर के विकास को लेकर संकल्पित मुख्यमंत्री ने सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिलाया है।
सांसद का कहना है कि ‘गोरखनाथ आई’ लगा तो यह आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा। इस तरह का झूला भारत में नहीं है। इस कारण पर्यटन उद्योग को गति मिलेगी। होटल, रेस्टोरेंट व्यवसाय में तेजी आएगी। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगी।
क्या है लंदन आई
लंदन के टेम्स नदी के साउथ बैंक पर स्थित यूरोप का सबसे ऊचां (135 मीटर) कैटीलिवर ऑब्जर्वेसन व्हील है। इसे शुरू होने में करीब 45 मिनट लगते हैं। गोरखपुर में अगर इसका निर्माण होता है तो इस व्हील की ऊंचाई 151 मीटर रहेगी, जो दुनिया में सर्वाधिक होगी।
सांसद रवि किशन ने यूपी सरकार के मंत्री नीलकंठ तिवारी से भी मुलाकात की और गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों की जानकारी दी। सांसद ने कहा कि पहली बार भिखारी ठाकुर पर आधारित रंगमंच सजेगा। चौरीचौरा कांड पर नाटक खेला जाएगा। गीत, संगीत के कार्यक्रम होंगे। इसमें स्थानीय कलाकारों व युवाओं को मौका दिया जाएगा। बढ़िया तैयारियों के साथ कार्यक्रम कराए जाएंगे।