फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर डबल मर्डर: खुशबू को छेद से सिर्फ पैर दिखे... पुलिस को सबके चेहरे; मां-बेटी की हत्या की पूरी कहानी

Thu, 03 Apr 2025 03:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Apr 2025 03:13 PM IST
सार

Gorakhpur Double Murder Case: गोरखपुर के चौरीचौरा डबल मर्डर में पुलिस ने क्राइम सीन रिक्रिएशन किया। इस दौरान पुलिस छत पर नहीं चढ़ सकी। शिवदहचक गांव में शनिवार देर रात मां-बेटी की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Gorakhpur Double Murder Case Update Khushboo Saw Only Feet Through Hole Know Murder Details News in Hindi
Gorakhpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के चौरीचौरा डबल मर्डर में घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएशन (वारदात के दृश्य का पुनर्निर्माण) किया। हत्याओं के बाद बड़ी बेटी खुशबू ने पुलिस को बताया था कि उसे बाहर से बंद कर दिया गया, मगर दरवाजे के छेद से उसे हत्यारों के पैर दिखाई दिए थे। पुलिस ने पूरी कहानी पर सीन रीक्रिएट किया तो सबकुछ उससे इतर मिला। पुलिस को दरवाजे से पैर ही नहीं, सभी के चेहरे भी साफ दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने नए एंगल पर जांच शुरू कर दी है। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चकदहा गांव में शनिवार देर रात पूनम (45) और उसकी बेटी अनुष्का (13) की गड़ासे से हमला कर हत्या कर दी गई थी। 


 
Gorakhpur Double Murder Case Update Khushboo Saw Only Feet Through Hole Know Murder Details News in Hindi
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
घटना के समय बगल के कमरे में बड़ी बेटी खुशबू मौजूद थी। खुशबू के मुताबिक उसका कमरा बाहर से बंद कर दिया गया था। अंदर से वह मां और बहन को बचाने के लिए चिल्ला रही थी। खुशबू ने बताया था कि उसने अपने कमरे के दरवाजे के छेद से आरोपियों के पैर देखे थे। इसके बाद पुलिस और बुआ को कॉल कर जानकारी दी थी। पुलिस आई तो उसके दरवाजे की कुंडी खोलकर उसे बाहर निकाला था। पुलिस ने दरवाजा बंद कर अंदर छेद से झांका तो बाहर सबके चेहरे साफ-साफ दिखाई दे रहे थे। फिर खुशबू से पूछताछ शुरू की। 
Gorakhpur Double Murder Case Update Khushboo Saw Only Feet Through Hole Know Murder Details News in Hindi
बेटी खुशबू - फोटो : अमर उजाला
खुशबू ने दो तरह का बयान दिए हैं, एक में बाहर से कमरा बंद होने की बात है, दूसरे में अंदर से बंद करने के बारे में बताया है। खुशबू ने बताया था कि उसने अंदर से हत्यारोपियों की आवाज सुनी है। उसी आधार पर खुशबू की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने संजय उर्फ शैलेंद्र को मुख्य आरोपी बनाया। उसके पिता कोटेदार सरजू, भाई सुरेंद्र और दो अज्ञात पर भी हत्या का केस दर्ज कर लिया था। खुशबू ने जो कहानी बताई थी, इसकी सत्यता की जांच करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को क्राइम सीन का रिक्रिएशन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Double Murder Case Update Khushboo Saw Only Feet Through Hole Know Murder Details News in Hindi
जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : संवाद
छत के रास्ते मकान में घुसना कठिन 
पुलिस के अनुसार, घर के पीछे पहले सात फिट ऊंचे शौचालय पर चढ़ना होगा। फिर वहां से पांच फिट की ऊंचाई पर चढ़ने पर कोई व्यक्ति छत पर पहुंचेगा। इसमें भी 30 साल से अधिक उम्र के लोगों का चढ़ पाना बेहद मुश्किल है। आरोपियों में तो कोटेदार की उम्र करीब 80 वर्ष बताई जा रही है। ऐसे में छत के रास्ते मकान में दाखिल होना कठिन है। 
विज्ञापन
Gorakhpur Double Murder Case Update Khushboo Saw Only Feet Through Hole Know Murder Details News in Hindi
घर के पीछे छानबीन करती पुलिस - फोटो : संवाद
खेत से छत पर नहीं चढ़ सकी पुलिस, मिले पैरों के निशान 
शिवपुर चकदहा गांव पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने गांव पहुंचकर घर के पीछे का जायजा लिया। बताया गया था कि पीछे खेत के रास्ते ही आरोपी मकान की छत पर चढ़े थे। घर के पीछे सात फिट से भी ऊंची दीवार है। पुलिस सूत्रों की मानें तो उम्रदराज पुलिसकर्मियों ने दीवार पर चढ़कर छत तक जाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इसके बाद खेत में पैरों के निशान खोजना शुरू किया। कुछ जगहों पर पैरों के निशान मिले। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed