उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 24 नवंबर 2019 को शहर के एक प्रसिद्ध प्रॉपर्टी डीलर बलराम की मौत हुई थी। बताया जाता है कि उसकी मौत एकतरफा मोहब्बत में हुई थी। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक छह साल के बच्चे को गवाह बनाया है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कैसे प्रेमिका के घर के सामने हुई थी मौत...
2 of 6
Balram yadav murder
- फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
शहर के खोराबार के मदरहवा निवासी बलराम यादव की नवंबर 2019 में रामनगर कड़जहां निवासी आकृति दुबे के घर के बाहर गोली लगने से मौत हो गई थी। उसके सिर में दो गोली लगी थी। शव युवती के घर के बाहर पड़ा था।
3 of 6
Balram yadav murder
- फोटो : अमर उजाला
मामले में बलराम के भाई सिकंदर की तहरीर पर पुलिस ने युवती आकृति दुबे और उसकी मां पर हत्या का केस दर्ज किया था। और कहा था कि एकतरफा मोहब्बत में मेरे भाई की हत्या हुई है। तभी से दोनों आरोपित घर का ताला बंद कर फरार हैं। न पिस्टल बरामद और न ही आरोपितों की गिरफ्तारी हुई।
4 of 6
Balram yadav murder
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय पुलिस अभी तक न तो पिस्टल बरामद कर पाई, और न ही फरार युवती को पकड़ पाई। पुलिस ने मृतक का हैंडवॉश भी नहीं लिया, जिससे पता चल सके कि गोली बलराम ने ही चलाई थी या किसी अन्य ने।
5 of 6
Balram yadav murder
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद युवती के घर से मिले उसके छह वर्षीय भाई ने बताया था कि पिस्टल दीदी और मां लेकर चली गई हैं। गोली खुद बलराम ने चलाई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। बलराम के भाई सिकंदर की फरियाद के बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। अभी तक क्राइम ब्रांच भी इसका खुलासा नहीं कर पाई है।