फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर के गोलघर को मिलेगी जाम से निजात, जानिए क्या-क्या होगा बदलाव, देखें तस्वीरें

Fri, 12 Jun 2020 01:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Jun 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur CO cant office will be broken for Road intersection widening
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

गोलघर स्थित काली मंदिर चौराहा और सड़क चौड़ी होगी। इसके लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट कार्यालय को तोड़ने का फैसला हुआ है। चौराहे पर लगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा भी हटाकर दूसरे जगह लगाई जाएगी। सड़क व चौराहे के चौड़ीकरण की डिजाइन तैयार है। इस पर 484 लाख रुपये खर्च होंगे। एक सप्ताह में काम  शुरू हो जाएगा।

gorakhpur CO cant office will be broken for Road intersection widening
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

काली मंदिर चौराहा पर जबरदस्त जाम लगता है। इसका असर पूरे गोलघर पर रहता है। इसी का नतीजा रहा कि चौराहे के साथ ही सड़क चौड़ी करके जाम की समस्या से निजात दिलाने की कवायद शुरू हुई, जो अब पूरी होने वाली है। चौराहा चौड़ीकरण का टेंडर हो गया है।

gorakhpur CO cant office will be broken for Road intersection widening
सड़क-चौराहा चौड़ीकरण के लिए टूटेगा सीओ कैंट का कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एसपी सिंह की देखरेख में जल्द ही सीओ कैंट का कार्यालय तोड़ा जाएगा, फिर सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति शिफ्ट की जाएगी। सीओ कैंट का नया कार्यालय चौराहे पर ही कुछ पीछे हटकर बनाया जाएगा। यह जिम्मेदारी भी लोक निर्माण विभाग को मिली है। काली मंदिर चौराहे के दोनों तरफ फुटपाथ रेलिंग भी बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur CO cant office will be broken for Road intersection widening
गोलघर काली मंदिर चौराहा पर लगी मूर्ति भी शिफ्ट की जाएगी। - फोटो : अमर उजाला।

तीन तरफ की सड़कें होंगी चौड़ी
गोलघर की तरफ जाने वाली सड़क दोनों तरफ 150 मीटर तक 9-9 मीटर चौड़ी की जाएगी। गोलघर काली मंदिर से असुरन की तरफ जाने वाली सड़क की चौड़ाई दोनों तरफ 7-7 मीटर चौड़ी जाएगी।  काली मंदिर से गोरखपुर रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क दोनों तरफ 12.5-12.5 मीटर चौड़ी की जाएगी। इस सड़क के आसपास पर्याप्त जगह है। सड़क चौड़ीकरण के बाद जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। पुलिस लाइन के पास ही मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन बन रहा है। इसका फायदा भी शहरवासियों को मिलेगी।

विज्ञापन
gorakhpur CO cant office will be broken for Road intersection widening
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता केके सिंह ने बताया कि चौराहा और सड़क चौड़ीकरण की टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही निर्माण व तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चौराहे के आसपास से बिजली के खंभों को भी शिफ्ट कराया जाएगा। चौड़ीकरण का काम एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। इस सड़क से रोजाना शहर के लाखों लोग गुजरते हैं। गोलघर शहर का प्रमुख व्यापारिक केंद्र भी है। जाम से निजात मिली तो सबको फायदा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed