फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर जोन के एडीजी भी निकले राम भक्त, जानिए मंदिर निर्माण में कितने रुपये किए दान

Tue, 19 Jan 2021 02:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Jan 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur ADG Dara sherpa help ram mandir construction
एडीजी दावा शेरपा ने दान के किए रुपये। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में राम मंदिर निर्माण के लिए लोग धन दान करने के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे में राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में गोरखपुर जोन के एडीजी दावा शेरपा व उनकी पत्नी पूनम शेरपा ने एक लाख दस हजार रुपए की समर्पण राशि दी। उन्होंने यह राशि विभाग कार्यवाह आत्मा सिंह व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में प्रदान किया।

Gorakhpur ADG Dara sherpa help ram mandir construction
गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राधे मोहन मिश्र ने दान किए रुपये। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राधे मोहन मिश्र ने एक लाख इक्यावन हजार रुपए की समर्पण राशि दी। उन्होंने प्रांत प्रचारक सुभाष, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप व विभाग कार्यवाहक आत्मा सिंह की उपस्थिति में प्रदान किया।
 
Gorakhpur ADG Dara sherpa help ram mandir construction
राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए राजश्री ऐश्वर्या ने अपना गुल्लक तोड़ दिया। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं तारामंडल रोड स्थित कादंबिनी हाइट्स की राजश्री ऐश्वर्या ने सोमवार को अपना गुल्लक तोड़ दिया। गुल्लक से 51 हजार रुपये निकले हैं। राजश्री ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के नाम से चेक काटा और आरएसएस की टीम को दे दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur ADG Dara sherpa help ram mandir construction
वरिष्ठ सर्जन डॉ. दिलीप मणि त्रिपाठी ने दान किए रुपये। - फोटो : अमर उजाला।

शाही ग्लोबल अस्पताल के निदेशक डॉ. शिवशंकर शाही और वरिष्ठ सर्जन डॉ. दिलीप मणि त्रिपाठी ने भी मंदिर निर्माण के लिए अलग-अलग दो लाख इक्यावन हजार रुपये की सहायता राशि दी है।


 

विज्ञापन
Gorakhpur ADG Dara sherpa help ram mandir construction
उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने दो लाख इक्यावन हजार रुपये का चेक प्रदान किया। - फोटो : अमर उजाला।
 आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने दो लाख इक्यावन हजार रुपये का चेक प्रदान किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed