Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Family Demands Compensation and Job After Mans Death in Accident

गोरखपुर: रमाकांत की मौत के बाद मुआवजे और नौकरी की मांग, चार घंटे तक सड़क जाम

Sun, 29 Nov 2026 06:44 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 29 Nov 2026 06:44 PM IST
सार

सड़क हादसे में रमाकांत की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार को बेलवार-सूबा बाजार मार्ग जाम कर दिया। मृतक की पत्नी सुधा ने परिवार के लिए 30 लाख रुपये मुआवजे और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।

विज्ञापन
Family Demands Compensation and Job After Mans Death in Accident
सड़क जाम करते परिजन और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सड़क हादसे में रमाकांत की मौत के बाद मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर रविवार को परिजन और ग्रामीणों ने बेलवार-सूबा बाजार मार्ग जाम कर दिया। बेलवार के पास सुबह से शुरू हुआ प्रदर्शन करीब चार घंटे तक चला। दोपहर बाद मौके पर पहुंचे खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह के समझाने-बुझाने पर परिजन और ग्रामीण सड़क से हटे। इसके बाद आवागमन सामान्य हुआ।

विज्ञापन

Trending Videos

30 लाख रुपये मुआवजा और नौकरी देने की मांग

जानकारी के अनुसार, पोंछिया ब्रह्मस्थान टोला मझौना निवासी रमाकांत (36) की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रविवार सुबह मृतक के परिजन और ग्रामीण बेलवार के पास सड़क पर बैठ गए। मृतक की पत्नी सुधा ने परिवार को 30 लाख रुपये मुआवजा और नौकरी देने की मांग की। पुलिस और बेलवार चौकी के जवानों ने पहले समझाकर जाम खुलवाया लेकिन कुछ देर बाद ग्रामीणों ने दोबारा सड़क जाम कर दी। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Family Demands Compensation and Job After Mans Death in Accident
सड़क जाम करते परिजन और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरअसल, 28 नवंबर को रमाकांत अपने साथी सुशील के साथ बाइक से घर जा रहे थे। बेलवार चौराहे पर चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। परिजन उन्हें खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने रमाकांत को मृत घोषित कर दिया। सुशील को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि हादसे में शामिल वाहन बरामद कर लिया गया है। परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed