फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से प्रभावित हो रही युवाओं की सेक्सुअल लाइफ, जानिए डॉक्टर क्या दे रहे हैं सलाह

Tue, 19 Jan 2021 11:20 AM IST
vivek shukla नीरज मिश्रा, गोरखपुर।
नीरज मिश्रा, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Jan 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
Sexual life of youth affected by stress
Depression - फोटो : Pixabay

कोरोना काल में काम का दबाव, नौकरी खोने का डर और थकान से युवाओं का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। इससे युवाओं में स्ट्रेस (तनाव/उदासी) बढ़ रहा है, जिसका असर उनकी सेक्सुअल लाइफ भी पर पड़ रहा है। इस कारण पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ रही हैं। काफी संख्या में ऐसे युवा हर रोज मनोचिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं।

Sexual life of youth affected by stress
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गोरखपुर जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. अमित शाही ने बताया कि मानसिक दबाव युवाओं को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। नतीजा, कई नवविवाहित युवा अपनी सेक्सुअल लाइफ से संतुष्ट नहीं हैं। उनकी शिकायत है कि यौन संबंधों के  प्रति उनमें अरुचि हो गई है। जिस कारण पति-पत्नी में विवाद हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी स्थिति लगातार बनी रहने पर मरीज के डिप्रेशन (अवसाद) में चले जाने का खतरा रहता है। ऐसे युवाओं को सलाह दी जाती है कि काम करते वक्त थोड़ा आराम करें और तनाव बिल्कुल न लें।

 

Sexual life of youth affected by stress
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चार केस आ रहे प्रतिदिन
डॉ. अमित शाही ने बताया कि जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन इस तरह के तीन से चार मामले आ रहे हैं। अधिकतर की उम्र 25 से 35 साल के बीच है। इनमें अधिकतर प्राइवेट जॉब करने वाले हैं। हर महीने ऐसे 120 से अधिक युवा मनोचिकित्सक के पास पहुंच रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sexual life of youth affected by stress
stress

शारीरिक जांच में सब फिट
डॉ. अमित शाही ने बताया कि यौन संबंधों के प्रति अरुचि की शिकायत करने वाले युवाओं की शारीरिक जांच कराई गई तो वे पूरी तरह से फिट पाए गए। इसके बाद वे और तनाव में आ गए। दवा से ऐसे मामलों में काफी हद तक सुधार हुआ है।

 

विज्ञापन
Sexual life of youth affected by stress
stress

कई महिलाएं मेंटल ट्रामा से पीड़ित
डॉ. अमित शाही ने बताया कि ओपीडी में मेंटल ट्रामा के केस भी आ रहे हैं। ये खासतौर पर महिलाओं से जुड़े हैं। कुछ महिलाएं शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर रही हैं। ऐसे युवा पत्नी को साथ लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे मामले तब होते हैं, जब बचपन में मानसिक आघात पहुंचा हो। ऐसे मामलों में मरीज के दिमाग में यह रहता है कि उसे कोई छुए नहीं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed