फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महराजगंज: तेंदुए के घर में घुसने से मचा हड़कंप, तस्वीरों में देखें ऐसे पकड़ा गया

Mon, 16 Mar 2020 06:20 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Mar 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Four man injured in leopard attack at maharajganj
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के शिवपुर यूनिट के सीमावर्ती वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र से सटे सिरिसिया जरलहिया गांव में रविवार की सुबह एक तेंदुए ने ग्रामीणों पर उस समय हमला बोल दिया जब ग्रामीण उसे गांव से भगाने का प्रयास कर रहे थे।
Four man injured in leopard attack at maharajganj
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला
गांव में रखी लकड़ी में छिपे तेंदुए के हमले में चार लोग जख्मी हो गए। इसके बाद वह एक घर में घुस गया। जख्मी लोगों में अशोक कुमार, मुन्ना सहनी, फागु चौहान व पप्पु के नाम शामिल हैं। अशोक कुमार को चिकित्सकों ने बेतिया रेफर कर दिया। उधर, तेंदुआ की सूचना मिलने के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी।
Four man injured in leopard attack at maharajganj
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला
डीएफओ गौरव ओझा ने बताया कि ट्रैकुलाइजर गन से तेंदुए को बेहोश कर पिजडे़ में बंद कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू में कुल आठ घंटे लगे। इस दौरान गांव में अपरा-तफरी मची रही। शनिवार की रात्रि मदनपुर जंगल से निकल कर तेंदुआ इब्राहिम मियां के घर में घुसा तथा एक बकरी का शिकार कर लिया। इसके बाद घर के पास रखी लकड़ी में छिपकर बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Four man injured in leopard attack at maharajganj
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला
सुबह मे जब उनकी नींद खुली तो देखा कि बकरी मर चुकी है। एक-एक कर आसपास के कई लोग जमा हो गए। तेंदुए के लकड़ी में ढेर में छिपे होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने अपने स्तर से तेंदुए को गांव से भगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Four man injured in leopard attack at maharajganj
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान तेंदुआ हमलावर हो गया और ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। हमले में चारों लोग जख्मी हो गए। करीब दो बजे डीएफओ गौरव ओझा के नेतृत्व में विभाग के आला अधिकारियों की टीम पहुंची। जिसके बाद उसे बेहोश किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed