फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kushinagar Incident: प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई कुशीनगर हादसे की आंखों देखी, अचानक भरभराकर गिरा स्लैब और कुएं में समा गईं 13 जिंदगियां

Thu, 17 Feb 2022 05:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Feb 2022 05:25 PM IST
सार

नौरंगिया स्कूल टोला में हुए हादसे ने वैसे तो पूरे गांव के लिए कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया है, लेकिन इनमें भी नौ परिवार ऐसे हैं जिनकी खुशियां कुएं में ही दफन हो गईं। इसमें दो परिवार तो ऐसे भी हैं जिनके घर के दो-दो लड़कियों की मौत हो गई है।

Eyewitnesses heard and saw Kushinagar Well Incident 13 Women Died During Haldi Ceremony
कुशीनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक घर में अचानक शादी की खुशियां मातम में बदल गई। यहां कुएं में गिरने की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई। यह घटना नौरंगियां गांव की है। यहां दो बच्चियां सहित 13 की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। मोर्चरी में शवों का ढेर देख गांव के लोग ही नहीं पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की भी रूह कांप गई। इतने बड़े हादसे की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।



हल्दी की रस्म अदायगी जब चल रही थी, तब पुरुष खाने की तैयारी में जुटे थे। खाना बन गया था। पंगत में बैठने का सिलसिला चल ही रहा था कि स्लैब ढहने की तेज आवाज आई और चीख-पुकार मच गई।

Eyewitnesses heard and saw Kushinagar Well Incident 13 Women Died During Haldi Ceremony
कुशीनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

लोगों ने बताया कि घटना के बाद गांव के प्रिंस और रविशंकर समेत कई लोगों ने अपनी जान की परवाह नहीं की और अंधेरे के बीच गहरे कुएं में उतर गए। एक-एक करके महिला, युवती व बच्चियों को बाहर निकालना शुरू किया। छह लोगों को बाहर निकाला जा सका था। इस बीच पुलिस भी आ गई लेकिन एंबुलेंस नहीं आई।



 

Eyewitnesses heard and saw Kushinagar Well Incident 13 Women Died During Haldi Ceremony
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

किसी ने बेटी खोई तो किसी की पत्नी ने साथ छोड़ा

नौरंगिया स्कूल टोला में हुए हादसे ने वैसे तो पूरे गांव के लिए कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया है, लेकिन इनमें भी नौ परिवार ऐसे हैं जिनकी खुशियां कुएं में ही दफन हो गईं। इसमें दो परिवार तो ऐसे भी हैं जिनके घर की दो-दो लड़कियों की मौत हो गई है। वहीं कई ऐसे भी हैं जिनके घर की महिलाएं जान गवां बैठीं। मटकोड़ (शादी की एक रस्म) देखने गईं राम बड़ाई की बेटी पूजा और ज्योति अब कभी लौट कर नहीं आएंगी। पोस्टमार्टम हाउस में दोनों बेटियों का शव देखकर बिलख रहे राम बड़ाई के परिजन उस पल को कोस रहे हैं जब बेटियों को कार्यक्रम में जाने के लिए कहा।  मदन के घर के लोग भी दो बेटियों शशिकला और आरती को खो चुके हैं। इनके अलावा रमेश की पत्नी ममता तो भोला की पत्नी शकुंतला भी साथ छोड़ गईं हैं।
 

विज्ञापन
Eyewitnesses heard and saw Kushinagar Well Incident 13 Women Died During Haldi Ceremony
घर के बाहर रखा शव। - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस की मौजूदगी में 23 महिला, युवती और बच्चियों को कुएं से बाहर निकाला गया है। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सबका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक कइयों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Eyewitnesses heard and saw Kushinagar Well Incident 13 Women Died During Haldi Ceremony
एक साथ 13 शव को देखकर कांप जा रही है रूह। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा के विवाह पूर्व, बुधवार देर रात हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी। घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित कुएं के सामने मटकोड़ (विवाह के पहले की रस्म) का कार्यक्रम चल रहा था। जिस कुएं के पास कार्यक्रम चल रहा था, उसे आरसीसी स्लैब बनाकर बंद किया गया था। रस्म के दौरान बड़ी संख्या में महिला, युवती व बच्चियां कुएं पर बने स्लैब पर जाकर खड़े हो गए। अचानक स्लैब टूट गया और उसपर खड़ी महिला, युवतियां व बच्चियां कुएं में समा गईं। कुआं काफी गहरा है। पानी भी भरा था।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed